फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   lock down

बेवजह घूमने से बाज नहीं आ रहे लोग

Fri, 17 Apr 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
lock down
शहर के बस स्टैंड रोड पर रुकवाए गए वाहन। - फोटो : CharkhiDadri
कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है पर इस तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। शुक्रवार को शहर में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बेवजह बाहर घूमते मिले पांच लोगों को हिरासत में लिया। इसके अलावा 11 वाहनों का चालान किया जबकि दो वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान उचित कारणों से बाहर घूम रहे लोगों को पुलिस ने राहत भी दी।
विज्ञापन

वैसे तो जिले में अभी तक कोरोना पॉजिटिव एक भी केस नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता। जबकि अब लोग घर से बाहर निकलने लगे है। जिसके चलते शुक्रवार को पुलिस ने एक बार फिर चेकिंग अभियान चलाया। डीएसपी शमशेर सिंह दहिया के नेेतृत्व में पुलिस ने 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को साथ लेकर स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस दौरान परशुराम चौक से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की चेकिंग की। इसके साथ ही बाहर निकलने के अनुमति पत्र भी जांचे। पुलिस ने अनुमति पत्र न दिखा पाने वालों को हिरासत में लिया। पुलिस चेकिंग चलने के बाद सड़कों से वाहनों की आवाजाही कम हो गई। दोपहर तीन बजे तक 11 वाहनों के चालान जबकि दो वाहनों को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में पुलिस 15 अप्रैल तक 976 वाहन चालकों के चालान कर चुकी है और 68 वाहनों को इंपाउंड भी किया गया है। इन सभी वाहन चालकों पर 22 लाख 63 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
पुलिसकर्मियों के निजी वाहन भी जांचे
आमजन के साथ ही सड़कों से निजी वाहन लेकर गुजरने वाले पुलिसकर्मियों को भी रुकवाया गया। इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस सहित उनकी गाड़ियों के कागजातों की भी जांच की गई। इतना ही नहीं संबंधित थाना प्रभारी को फोन कर यह भी पता लगाया गया कि उक्त कर्मचारी की ड्यूटी है भी या नहीं।

सुबह हमें पब्लिक मूवमेंट ज्यादा नजर आई और इसके चलते सख्ती बरती गई। जो धारा-144 का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आज की तरह ही प्रतिदिन पुलिस कार्रवाई करेगी।
शमशेर सिंह दहिया, डीएसपी

  समसपुर टी-प्वाइंट पर रुकवाए गए वाहन चालक।

समसपुर टी-प्वाइंट पर रुकवाए गए वाहन चालक।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed