फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   literacy exam

Charkhi Dadri News: 3400 निरक्षरों ने दी साक्षरता मिशन के तहत उल्लास परीक्षा

Mon, 29 Sep 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 29 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
literacy exam
परीक्षा में शामिल महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। नवभारत साक्षरता मिशन के अंतर्गत जिले में रविवार को उल्लास परीक्षा सम्पन्न हुई। इसमें जिलेभर के करीब 3400 निरक्षरों ने भाग लेकर अपनी साक्षरता क्षमता का आकलन किया।
उल्लास परीक्षा के लिए निरक्षरों में उत्साह देखने को मिला। इस बार महिला निरक्षरों की संख्या अधिक रही। महिलाएं घूंघट में परीक्षा देती नजर आईं, तो कहीं, बुजुर्ग महिला अपने पौत्र-पौत्री के साथ परीक्षा केंद्रों तक पहुंची। वहीं, अचीना स्कूल में सर्वेयर की ओर से परीक्षा देने पहुंचे बुजुर्ग शिक्षार्थियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिला उल्लास कोऑर्डिनेटर हरपाल आर्य ने बताया कि परीक्षा 171 केंद्रों पर आयोजित की गई। सभी केंद्रों पर सुबह 9 बजे परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में शामिल हुए शिक्षार्थियों को पहले सर्वेयर की ओर से उल्लास एप पर चिह्नित किया गया था और उन्हें स्वयंसेवक शिक्षकों के साथ टैग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण चरखी दादरी के सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी के निर्देशन में परीक्षा का संचालन किया गया। बीईओ, खंड समन्वयक गायत्री शर्मा, राय सिंह, सत्यवान दहिया, सुंदरपाल फोगाट, बीआरपी और एबीआरसी ने परीक्षा की मॉनिटरिंग की। अधिकारियों ने अपने स्तर पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed