फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Liquor being served at hotels and dhabas without license, Chief Minister's flying squad caught 11 people

Charkhi Dadri News: लाइसेंस बिना ही होटल-ढाबों पर पिला रहे शराब, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 11 लोगों को पकड़ा

Mon, 06 Mar 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 06 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Liquor being served at hotels and dhabas without license, Chief Minister's flying squad caught 11 people
बधवाना स्थित संगत होटल जहां संयुक्त टीम ने दबिश दी।
चरखी दादरी। जिले के मुख्य मार्गों पर स्थित होटल और ढाबों पर शराब धड़ल्ले से प्रयोग होती है। आबकारी विभाग से लाइसेंस लिए बिना ही पैसे कमाने के चक्कर में होटल और ढाबा संचालक लोगों को यहां बैठाकर शराब पिलाते हैं। शनिवार शाम से देर रात तक चली मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई के दौरान एक होटल और एक ढाबा पर शराब पीने और पिलाने पर 11 लोगों को काबू कर पुलिस को सौंपा गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में गठित संयुक्त टीम ने शनिवार शाम होटल और ढाबे पर शराब पीने और पिलाने के दो मामले पकड़े। इन पर संज्ञान लेकर आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी ने होटल संचालकों और शराब पीने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि दोनों ही मामले झोझूकलां थाना क्षेत्र के हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कपूरी और बधवाना स्थित होटल पर दबिश दी। कार्रवाई करीब पांच घंटे चली। इस कार्रवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से एसआई अनूप सिंह, गुप्तचर विभाग, आबकारी विभाग से एईटीओ नीरज मिगलानी, खाद्य आपूर्ति विभाग से निरीक्षण कृष्ण कुमार शामिल रहे। दोनों होटल संचालकों समेत शराब पीने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया गया है। इतना ही नहीं बधवाना समीप स्थित संगत होटल से चार घरेलू सिलिंडर बरामद हुए। इनमें से तीन सिलिंडर खाली और एक आधा भरा मिला। खाद्य आपूर्ति विभाग निरीक्षक कृष्ण कुमार ने इस पर संज्ञान लेकर होटल संचालक गांव संतोकपुरा निवासी कश्मीरी लाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम एक्ट के तहत झोझूकलां थाने में केस दर्ज करवा दिया है। दूसरे ढाबे से भी एक घरेलू सिलिंडर खाद्य आपूर्ति विभाग ने जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बधवाना स्थित संगत होटल पर बिजली चोरी करने का भी टीम को अंदेशा था। इसके चलते बिजली निगम के फोरमैन सतीश और सुनील कुमार को मौके पर बुलाया गया। निगम की टीम के अनुसार यहां बिजली चोरी का मामला तो नहीं मिला लेकिन स्वीकृत से लोड कहीं अधिक मिला।
जानिये...कहां कितने लोग शराब पीते पकड़े
केस:1- होटल संचालक के अलावा दो पर दर्ज कराया मामला
सबसे पहले मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की अगुवाई में गठित संयुक्त टीम चिड़िया रोड पर कपूरी के पास स्थित मिर्चिया होटल पर पहुंची। यहां टीम को गांव मौड़ी निवासी दर्शन हाजिर मिला। जांच के दौरान यहां दो लोग शराब पीते पाए गए। होटल से एक अंग्रेजी शराब की खाली और एक आधी भरी बोतल बरामद हुई। शराब पी रहे दोनों शख्स ने अपनी पहचान बलकरा निवासी रवि और शांता कुमार के रूप में बताई। होटल से एक घरेलू सिलिंडर भी बरामद हुआ। नीरज मिगलानी की शिकायत पर इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

केस:2- अलग-अलग मार्का की अंग्रेजी शराब मिली, 7 युवक भी पकड़े
संयुक्त टीम ने दादरी-महेंद्रगढ़ रोड स्थित संगम ढाबा पर भी रेड की। यहां टीम को सात लोग शराब पीते मिले जिन्होंने अपनी पहचान ढाडी निवासी सुरेंद्र व संदीप, छिल्लर निवासी विजय और विक्रम, रेवाड़ी के मस्तपुर निवासी नितिन, झोझूकलां निवासी दीपक और रौनक के रूप में बताई। यहां संतोकपुरा निवासी होटल संचालक कश्मीरी लाल हाजिर मिला। यहां अलग-अलग मार्का की अंग्रेजी शराब की बोतलें और बीयर मिली। यहां आबकारी विभाग ने शराब पिलाने का लाइसेंस भी जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed