फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Light turned off, services disrupted for two and a half hours at Saral Kendra

बत्ती हुई गुल, सरल केंद्र पर ढाई घंटे तक सेवाएं रहीं बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Light turned off, services disrupted for two and a half hours at Saral Kendra
सरल केंद्र में जमीन पर बैठे परेशान लोग। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र की सेवाएं बुधवार को बिजली फॉल्ट आन के चलते ढाई घंटे तक सेवाएं ठप रहीं। इसके चलते 200 से अधिक लोगों को यहां से बिना काम करवाए मायूस होकर लौटना पड़ा। दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई और उसके बाद कर्मचारियों ने लंच ब्रेक की बजाय अपनी सीटों पर बैठकर वहां बचे लोगों के काम निपटाए। इससे पहले बत्ती गुल होने के चलते यहां तैनात स्टाफ को भी परेशानियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि ज्यादातर सरकारी सेवाओं का लाभ लोगों को सरल केंद्र में मिलता है। ड्राइविंग लाइसेंस हो या फिर आरसी, जमीन की फरद से लेकर रजिस्ट्री और अन्य योजनाओं में आवेदन का कार्य लोग यहीं आकर करवाते हैं। प्रतिदिन यहां से 600 से अधिक लोग पहुंचते हैं। बुधवार को भी लोग यहां अपने काम करवाने पहुंचे, लेकिन साढ़े दस बजे फॉल्ट आने के चलते बत्ती गुल हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से यहां की सेवाएं ठप हो गईं। गर्मी के मौसम में यहां पहुंचे लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में जेनरेटर तो है लेकिन सरल केंद्र से इसका कनेक्शन नहीं है। इसके कारण बिजली बाधित होने पर अक्सर यहां सेवाएं बाधित हो जाती हैं। बुधवार को सरल केंद्र पहुंचे दलबीर, मनोज, सुरेंद्र, बलबीर, बालकिशन, दिनेश, सोनू, सूरत सिंह, बाला देवी, नवीन, नीलम, भतेरी और कविता आदि ने बताया कि पिछले दो घंटों से बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। उनके जरूरी काम अटक गए हैं जबकि लाइन में खड़े होकर इंतजार करते हुए पैर भी जवाब दे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सरल केंद्र में भी जेनरेटर सुविधा मुहैया करवानी चाहिए, तकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तारों में स्पार्किंग होने से आया फॉल्ट
सरल केंद्र में बुधवार सुबह साढ़े दस बजे बिजली के तारों में स्पार्किंग हुई और इसके बाद हल्का धमाका होते हुए बिजली गुल हो गई। इसके कारण यहां बने सभी काउंटर की सेवाएं ठप हो गईं। बिजली आपूर्ति बहाल होने का कुछ लोगों ने इंतजार किया जबकि कुछ लोग वापस लौट गए। दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई और इसके बाद ही सेवाएं यहां बहाल हो पाईं।
- किसी की फरद तो किसी को नहीं मिला ड्राइविंग लाइसेंस
रमेश, धर्मवीर, राजेंद्र ने बताया कि वो जमाबंदी कार्य के लिए सरल केंद्र आए थे, लेकिन बिजली गुल होने के कारण काम नहीं बन पाया। वहीं, सुरेंद्र, अनिल व नवीन सांगवान ने बताया कि वो अपनी जमीन की फरद के लिए यहां आए थे, लेकिन काम नहीं सका। दीपेंद्र, मंजीत, सुनील व हरेंद्र आदि युवाओं ने बताया कि उनके ड्राइविंग लाइसेंस का काम नहीं बन पाया।

फॉल्ट के कारण सरल केंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और इसक चलते सेवाएं करीब ढाई घंटे तक प्रभावित रही। इलेक्ट्रिशियन ने फॉल्ट ठीक कर दिया और इसके बाद कर्मचारियों ने लंच ब्रेक की बजाय सीट पर बैठकर काम निपटाए।
-कुशल कुमार, सुपरवाइजर, सरल केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed