फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Light failure of civil hospital, services affected for one hour

Charkhi Dadri News: सिविल अस्पताल की बत्ती हुई गुल, एक घंटे तक प्रभावित रहीं सेवाएं

Mon, 19 Jun 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 19 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Light failure of civil hospital, services affected for one hour
अस्पताल में ओपीडी की पर्ची कटवाने वाले मरीजों की लंबी लाइन
चरखी दादरी। हॉटलाइन सुविधा होने के बावजूद भी सोमवार दोपहर को सिविल अस्पताल में एक घंटे तक बत्ती गुल रही। इसके चलते सेवाएं ठप हो गईं और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आलम ये रहा कि अस्पताल पहुंचे मरीज ओपीडी पर्ची तक नहीं बनवा पाए। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ही तमाम सेवाएं शुरू हो पाईं।
विज्ञापन

वहीं विभागीय सूत्रों के अनुसार पिछले पांच दिनों से अस्पताल में बिजली संबंधी समस्या बनी हुई है, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि समस्या का जल्द स्थायी समाधान करवा दिया जाएगा। बता दें कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली निगम ने सिविल अस्पताल को हॉटलाइन से जोड़ा हुआ है। इसके अलावा यहां जेनरेटर की सुविधा भी है। सोमवार को इन दोनों सुविधाओं के बावजूद एक घंटे तक अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोपहर करीब 12 बजे बिजली जाते ही ओपीडी काउंटर से लेकर विभिन्न कक्षों में मरीजों को मिलने वालीं सुविधाएं बाधित हो गई। बिजली गुल होते ही जेनरेटर चालू किया तो उसमें भी फॉल्ट आ गया। यहां तैनात कर्मचारी के मुताबिक जेनरेटर के फॉल्ट के चलते हॉटलाइन सेवा भी बंद रखनी पड़ी।
विज्ञापन

दूसरी ओर पंखे बंद हो जाने से वार्डों में दाखिल मरीजों को काफी परेशानी हुई। वो हाथ के पंखों से हवा कर लाइट आने का इंतजार करते दिखे। वहीं अस्पताल में तैनात बिजली कर्मचारी ने बताया कि यहां लोड की अधिकता होने के कारण जेनरेटर की केबल जल गई और इसके चलते ही एक घंटे तक व्यवस्था प्रभावित रही। वहीं, अस्पताल में आए मरीज जोगेंद्रपाल, धर्मबीर, सुशीला देवी, गुड्डी देवी, अमरजीत, प्रदीप, राकेश आदि ने बताया कि उनको उपचार के लिए ओपीडी की पर्ची तक नहीं मिल पाई। पहले तो कर्मचारी सर्वर डाउन होने की बात कहकर उन्हें टालते रहे और बाद में पता चला कि बत्ती गुल होने के कारण ओपीडी पर्ची नहीं बनाई जा रही है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से अव्यवस्थाओं को दूर कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ये सेवाएं रहीं बाधित
बत्ती गुल होने के चलते मरीज जहां ओपीडी पर्ची नहीं बनवा पाए तो वहीं, अन्य कक्षों में भी सेवाएं प्रभावित रहीं। विभिन्न जांच लैब की मशीनें बंद होने से मरीजों को जांच कराने और रिपोर्ट लेने में देरी हुई। इसके अलावा चिकित्सक ओपीडी भी नहीं देख पाएं। इसके अलावा कार्यालय के ऑनलाइन कामकाज भी कंप्यूटर बंद रहने के कारण प्रभावित रहे।

- चार दिन पहले जली थी एमसी, उसके बाद से समस्या
जब बिजली गुल होने संबंधी समस्या को लेकर स्थानीय कर्मचारी सुनील कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चार दिन पहले अस्पताल में 320 एएम की एमसीसीबी जल गई थी। इसे दूसरे दिन बदलने के बाद लोड अधिक हो गया और इससे पावर कंडेक्टर जल गया। इसके आधे घंटे बाद केबल जल गई। इसे बदलने के लिए हॉट लाइन काटी गई थी। अब बिजली की स्थिति सामान्य है।



सिविल अस्पताल में तीन-चार दिन से बिजली संबंधी समस्या है। सोमवार को करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। एक बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी गई थी।
-डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed