{"_id":"6afdd0a903df92c06a0ea437","slug":"lifting-of-grap-restrictions-will-accelerate-development-work-projects-worth-crores-stalled-for-the-past-15-days-will-regain-momentum-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1011-163157-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ग्रेप की पाबंदियां हटीं तो विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 15 दिन से थमे करोड़ों के प्रोजेक्ट फिर पकड़ेंगे गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ग्रेप की पाबंदियां हटीं तो विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 15 दिन से थमे करोड़ों के प्रोजेक्ट फिर पकड़ेंगे गति
Wed, 18 Nov 2026 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 18 Nov 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ओवरब्रिज का बंद पड़ा काम।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। प्रदूषण के बढ़ते स्तर के चलते लागू ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) की पाबंदियां हटने के बाद अब जिले में विकास कार्यों को दोबारा गति मिलने की उम्मीद जगी है। पिछले करीब 15 दिनों से प्रदूषण नियंत्रण संबंधी प्रतिबंधों के चलते बंद पड़े करोड़ों रुपये के निर्माण कार्य अब फिर से शुरू हो सकेंगे।
इनमें रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण, नए लघु सचिवालय परिसर में आवासीय भवनों का निर्माण समेत विभिन्न विकास परियोजनाएं शामिल हैं। निर्माण गतिविधियों पर रोक हटने से न केवल सरकारी परियोजनाओं को रफ्तार मिलेगी, बल्कि नए प्रोजेक्टों के क्रियान्वयन की दिशा में भी प्रगति होगी।
जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद ग्रेप के तहत निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके चलते कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम रोकना पड़ा। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी प्रभावित हुआ। वहीं, नए लघु सचिवालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे आवासीय भवनों का निर्माण कार्य भी ठप हो गया था। इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े निर्माण और विकास कार्यों पर भी इसका असर पड़ा। करीब दो सप्ताह तक मशीनें और निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने वाली गतिविधियां बंद रहने से परियोजनाओं की गति प्रभावित हुई। अब पाबंदियां हटने के बाद संबंधित एजेंसियों और निर्माण कंपनियों को दोबारा काम शुरू करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
क्रशर जोन चालू होने से हजारों लोगों को राहत
ग्रेप की पाबंदियों का असर केवल सरकारी निर्माण परियोजनाओं तक सीमित नहीं रहा बल्कि क्रशर जोन भी इसकी चपेट में आ गए थे। प्रदूषण नियंत्रण के मद्देनजर क्रशर संचालन बंद होने से इस कारोबार से जुड़े हजारों लोगों के सामने रोजगार और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। क्रशर संचालकों के साथ-साथ यहां काम करने वाले श्रमिकों, वाहन चालकों और निर्माण सामग्री की आपूर्ति से जुड़े कारोबारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। अब क्रशर जोन दोबारा चालू होने से इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक सामग्री की आपूर्ति भी सामान्य होने की उम्मीद है।
एक डिग्री और गिरा तापमान
रात के तापमान में 1.2 डिग्री की और गिरावट आ गई है। मंगलवार को रात का तापमान 13.9 डिग्री था। जो बुधवार को 12.7 रिकॉर्ड किया गया। वहीं दिन के तापमान में 0.3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को दिन का तापमान 18.8 डिग्री था जो बुधवार को 29.9 डिग्री हो गया। जबकि एक्यूआई 47 अंक बढ़कर 179 पर पहुंच गया।