फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   life time jail to 4 in murder

Charkhi Dadri News: हत्या के चार दोषियों को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Wed, 29 Jan 2025 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 29 Jan 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
life time jail to 4 in murder
कोर्ट::
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सूलूसिव:

- बिगोवा गांव में 4 सितंबर 2020 को पारिवारिक जमीन विवाद में युवक की चाकुओं से वार कर की गई थी हत्या, पांच लोगों पर दर्ज हुआ था केस, एक की ट्रायल के दौरान हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। चार साल चार माह पहले बिगोवा गांव में हुए सचिन हत्याकांड मामले में अदालत ने चारों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार की अदालत ने बुधवार को सजा सुनाई। 28 दिसंबर को उन्हें दोषी करार दिया गया था। अदालत ने जुर्म को संगीन माना और दोषियों की सजा में किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती।
विज्ञापन

बिगोवा गांव में 4 सितंबर 2020 को पारिवारिक जमीन विवाद में सचिन नामक युवक की हत्या हुई थी। सचिन के पिता विपिन की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने इस मामले में रमेश, सुशीला, सतीश, मोहित और अंकित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। वहीं, इस हत्याकांड की चर्चा बिगोवा समेत समीपवर्ती गांवों में कई दिनों तक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में ट्रायल के दौरान एक आरोपी सतीश की मौत हो गई थी। बाकी चारों आरोपियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार की कोर्ट ने 28 दिसंबर 2024 को दोषी करार देते हुए सजा सुनाने की तारीख 29 जनवरी तय की थी। बुधवार को उन्होंने रमेश, सुशीला, मोहित और अंकित को उम्रकैद की सजा सुना दी।

- यह थी हत्याकांड की वजह
मृतक सचिन के पिता विपिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका और ताऊ के बेटे रमेश का प्लॉट साथ-साथ है। रमेश उस पर ज्यादा जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा रहा था। इसे लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। रमेश व उसका परिवार उनसे रंजिश रखते थे। 4 सितंबर 2020 को उन्होंने उसके प्लॉट की दीवार की ईंटें गिरा दीं। दोनों पक्षों में कुछ देर कहासुनी होने के बाद मामला शांत हो गया। उसके बाद उसका बेटा सचिन जब गली में निकला तो पांचों ने उस पर हमला कर दिया। चाकू से किए गए वारों के चलते सचिन की रोहतक पीजीआई में पहुंचने पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed