फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   less admission in colleges

Charkhi Dadri News: पोर्टल खुला तो भी उम्मीद से कम हुए दाखिले, कॉलेजों में खाली रह गईं सीटें

Tue, 28 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 28 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
less admission in colleges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए 21 से 27 अक्तूबर तक दाखिला पोर्टल एक बार फिर से चालू किया गया था। विभाग ने न केवल प्रथम वर्ष के नए आवेदनों के लिए बल्कि सभी कक्षाओं में दाखिलों के लिए पोर्टल खोला था। जिस उम्मीद से कॉलेजों में दाखिले होने की उम्मीद थी, उन पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है। किसी कॉलेज में दो तो किसी कॉलेज में 4 नए दाखिलों से ज्यादा आवेदन नहीं मिल पाए। ऐसे में अब भी कॉलेजों में 40 से 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं। सबसे बुरी स्थिति कॉमर्स संकाय की है, जहां कक्षाएं बन पाना भी संभव नजर नहीं आ रहा है।
सोमवार को दाखिला करवाने का अंतिम मौका था। इस दौरान जिले के बड़े कॉलेजो में 3-4 एडमिशन ही हो पाए। वहीं, अधिकतर कॉलेजों में दाखिला कमेटी विद्यार्थियों का इंतजार ही करती रही गई। अब उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से फिर से पोर्टल खोला जाएगा या नहीं, इस पर असमंजस है। ऐसे में कॉलेजों में 50 से 60 प्रतिशत सीटें खाली ही रह गई हैं।
विज्ञापन

देखने में आया है कि पिछले 3-4 वर्षों में अचानक कॉलेजों में होने वाले दाखिलों की संख्या आधी हो गई है। इसके पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। सबसे बड़ा कारण है कि विद्यार्थी अब कॉलेजों में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बजाय सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए वे कोचिंग सेंटर या लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई करते हैं। इसके अलावा, जो विद्यार्थी कॉलेज में पढ़ाई करना भी चाहते हैं वे बड़े शहरों में दाखिला ले रहे हैं। इसके कारण दादरी जिले के अधिकतर कॉलेजों में दाखिले काफी कम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed