फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Last day for submitting voter enumeration forms; over 90 percent of the work completed

Charkhi Dadri News: मतदाता गणना प्रपत्र जमा करवाने का अंतिम दिन, 90 प्रतिशत से ज्यादा कार्य पूरा

Tue, 14 Jul 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 14 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Last day for submitting voter enumeration forms; over 90 percent of the work completed
उपायुक्त अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र जमा करवाने का अंतिम दिन 14 जुलाई है। इसके बाद यह कार्य बंद हो जाएगा और संबंधित का नाम मतदाता सूची से भी कट सकता है। ऐसे में बचे हुए मतदाता बिना देरी के संबंधित बीएलओ को गणना प्रपत्र तुरंत जमा करा दें। निर्वाचन आयोग ने यह सुविधा ऑनलाइन भी दी हुई है। कोई भी मतदाता अपना गणना प्रपत्र वोटर्स.ईसीआई.जीओवी.आईएन पर ऑनलाइन भी भर सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिले में एसआईआर का 90 प्रतिशत से भी अधिक कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि हर हाल में गणना प्रपत्रों को डिजिटलाइज करने का काम समय पर पूरा होना चाहिए। कार्य के अंतिम दिन प्रत्येक बीएलओ, सुपरवाइजर, एईआरओ-2, एईआरओ-1 व एईआरओ स्वयं फील्ड में रहकर कार्य को पूरा करवाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे तुरंत अपना गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ के पास जमा करवा दें। 14 जुलाई के बाद यह कार्य बंद हो जाएगा और प्रपत्र नहीं जमा करवाने वाले मतदाता का नाम सूची से कट जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन भी भर सकते हैं गणना प्रपत्र
उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार मतदाताओं को ऑनलाइन एनमरेशन फॉर्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है जिससे गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में और अधिक सुविधा मिली है। जिन मतदाताओं ने अभी तक गणना प्रपत्र जमा नहीं करवाए हैं वे सभी अपने घर से ही ऑनलाइन माध्यम से गणना प्रपत्र भर सकते हैं। संबंधित मतदाता अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करके फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुरंत गणना प्रपत्र भरकर जमा कराएं मतदाता
उपायुक्त ने कहा है कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बूथ लेवल एजेंटों की भूमिका इस अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण है। सभी बीएलए से अपील की कि वे एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, डुप्लीकेट एवं मृत) मतदाताओं की पहचान करने में बीएलओ का सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे बिना किसी इंतजार के तुरंत अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करवाएं और उसका तत्काल डिजिटाइजेशन सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed