फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   land pointed out for pashu polyclinic

Charkhi Dadri News: पशु पॉली क्लीनिक बनाने के लिए जमीन की निशानदेही शुरू

Sat, 07 Dec 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Dec 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
land pointed out for pashu polyclinic
विकास:
विज्ञापन

समसपुर गांव में तीन एकड़ जमीन पर बनना है जिलास्तरीय पशु पॉली क्लीनिक, डिप्टी डायरेक्टर ने टीम समेत साइट का लिया जायजा
जल्द बजट जारी होने की उम्मीद, जिले में 1.98 लाख है पशुधन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव समसपुर में प्रस्तावित पशु पॉलीक्लीनिक की साइट की निशानदेही की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने हाल ही में साइट का दौरा कर जायजा लिया है। अब कुछ छोटे स्तर की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इस पर प्रोजेक्ट के शुरू होने की उम्मीद है।
पशु पॉलीक्लीनिक बनाने के लिए ग्राम पंचायत जमीन पहले ही पशु पालन विभाग के नाम करवा चुकी है। पशु क्लीनिक तीन एकड़ जमीन पर बनना है। यह परियोजना पिछले करीब पांच साल से लटकती आ रही है। पॉलीक्लीनिक बनने पर पशुओं की सर्जरी की सुविधा व बच्चेदानी का इलाज जिले में ही हो सकेगा। यहां पांच पशु विशेषज्ञों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में इस समय सभी कैटेगरी में 1.98 लाख पशु हैं। बड़े ऑपरेशन के लिए पशुओं को हिसार कृषि विश्वविद्यालय ले जाना पड़ता है। चरखी दादरी जिला वैसे भी पशुपालन के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। जिले की देसी गायें राज्यस्तरीय दुग्ध एवं सुंदरीकरण प्रतियोगिता में प्रदेश में कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। समय-समय पर होने वाली दुग्ध प्रतियोगिताओं में भी जिले के पशुपालक सक्रियता से भाग लेते रहे हैं। समय-समय पर उम्दा प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में हैं 55 पशु क्लीनिक
जिले के पशु अस्पतालों में लंबे समय से आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की कमी बनी रही है। पशु विशेषज्ञों की तैनाती की जरूरत है। गांवों में 55 क्लीनिक जरूर हैं। इनमें छोटे-मोटे रोगों के उपचार की ही सुविधा है। गंभीर मामला आने पर हिसार कृषि विश्वविद्यालय ले जाना पड़ता है इससे पशुपालक को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इन क्लीनिक में वीएलडीए चिकित्सक तैनात होते हैं। सरकार की पिछली योजना में चरखी दादरी में पॉलीक्लीनिक खोलने को मंजूरी मिली थी।

-पॉली क्लीनिक में होती हैं ये सुविधाएं
पॉली क्लीनिक खुलने से सर्जरी का स्पेशल चिकित्सक तैनात हो सकेगा। इतना ही नहीं, बच्चेदानी का विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात होगा। पूरी लैब की सुविधा मिल सकेगी। मेडिसिन का विशेषज्ञ चिकित्सक अलग से तैनात होगा। इस प्रकार पांच विशेषज्ञ चिकित्सक की सुविधा मिल सकेगी। अधिकारियों के अन्य कई पद सृजित हो सकेंगे। सरकार की ओर से पॉली क्लीनिक खोलने की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है।

- पहले सरकार ने किया था इन्कार, फिर दी थी मंजूरी
वर्ष 2022 में सरकार ने पंचकूला व चरखी दादरी में पॉली क्लीनिक खोलने से इन्कार कर दिया था। जबकि अन्य सभी जिलों में पॉली क्लीनिक सुविधा है। इसके बाद पशुपालन विभाग ने चरखी दादरी में भी पॉली क्लीनिक की जरूरत समझते हुए डीसी व डीडीओ को पत्र लिखा था। इसके बाद गत वर्ष सरकार ने पॉली क्लीनिक खोलने को स्वीकृति दे दी थी।

वर्सन:
विभाग की टीम ने पशु पॉली क्लीनिक की निशानदेही के लिए साइट का दौरा कर लिया है। कुछ प्रशासनिक एवं तकनीकी दिक्कतें हैं। इनको जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जैसे ही बजट पहुंचता है, इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। पंचायत ने तीन एकड़ जमीन विभाग के नाम करवा दी है।
-डॉ. जसवंत जून, डिप्टी डायरेक्टर, पशुपालन विभाग

फोटो-01
चरखी दादरी शहर स्थित राजकीय पशु अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed