फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Land dispute between two parties in Dadri, Eight people injured, incident took place in Kadama

दादरी में दो पक्षों के बीच हुआ जमीनी विवाद: आठ लोग हुए घायल, कादमा में बुधवार रात हुई घटना

Thu, 26 Dec 2024 12:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 26 Dec 2024 12:01 PM IST
सार

कादमा गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार रात दोनों पक्ष आमन-सामने हो गए और उनके बीच जमकर कुल्हाड़ी, डंडे व लोहे के सरिये चले। पुलिस सूत्रों की मानें तो झगड़े में एक पक्ष से पांच और दूसरे से तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Land dispute between two parties in Dadri, Eight people injured, incident took place in Kadama
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी के कादमा गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद हो गया, जिसमें आठ लोग घायल हुए हैं। झोझूकलां थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हमले में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी, डंडे, लोहे के सरिये और अन्य हथियार बरामद कर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत एकत्र किए।

विज्ञापन




बता दें कि कादमा गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार रात दोनों पक्ष आमन-सामने हो गए और उनके बीच जमकर कुल्हाड़ी, डंडे व लोहे के सरिये चले। पुलिस सूत्रों की मानें तो झगड़े में एक पक्ष से पांच और दूसरे से तीन लोग घायल हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची झोझूकलां थाना पुलिस टीम ने घायलों को दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, वीरवार सुबह एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पड़े हथियार भी बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed