{"_id":"67990c50bf90519ec7011e72","slug":"lala-lajpat-rais-birth-anniversary-celebrated-in-school-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-130698-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विद्यालय में मनाई लाला लाजपतराय की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विद्यालय में मनाई लाला लाजपतराय की जयंती
Tue, 28 Jan 2025 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 28 Jan 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के परसराम हेतराम स्कूल में लाजपतराय को नमन करते शिक्षक।
चरखी दादरी। परसराम हेतराम स्कूल में अमर स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, हिंदू वर्चस्व आंदोलन के नेता लाला लाजपत राय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय ट्रस्टी एवं संस्था के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता और प्रधानाचार्य ओपी तिवारी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि लाला लाजपत राय गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं में से एक थे। उनके त्याग, बलिदान, शौर्य और देश की आजादी के लिए उनके द्वारा खड़े किए गए जन आंदोलन को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने साइमन वापस जाओ का नारा दिया। लाला लाजपत राय जब बुरी तरह घायल अवस्था में थे तो उन्होंने अंग्रेजों को ललकारते हुए कहा था कि मेरे शरीर पर पड़ी हुई एक-एक लाठी अंग्रेजी साम्राज्य के लिए एक-एक कील साबित होगी।
कविताओं से लाला लाजपतराय के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश
चरखी दादरी। महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपतराय की जयंती पर वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। छात्राओं व अध्यापिकाओं ने कविता व वक्तव्यों के माध्यम से उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। छात्रा कंचन ने देशभक्ति से ओतप्रोत वक्तव्य प्रस्तुत किया। अध्यापिका अर्चना अग्रवाल ने भी उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। विद्यालय के चेयरमैन बलराम गुप्ता, मैनेजर अंजू बंसल व प्राचार्या रितू शर्मा ने भी लाला लाजपतराय को स्मरण करते हुए उनके जीवन को विलक्षण बताया।
लाला लाजपत राय के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए
झोझू कलां। कस्बा झोझू कलां स्थित केसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लाला लाजपतराय को नमन किया गया। इस दौरान योग शिक्षक बिशन सिंह आर्य ने लाजपतराय के जीवन पर प्रकाश डाला। प्राचार्य योगेश सांगवान, अजय शर्मा जयपाल सांगवान, अमरजीत व योग शिक्षक मित्रसेन आर्य ने लाला लाजपत राय के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। तदुपरांत बिशन सिंह आर्य व मित्रसेन ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर मुकेश कुमार, बिजेंद्र, मनीषा देवी, अनीता, नरेंद्र, प्रवीन शास्त्री, सविता व कृष्णा का सहयोग रहा।