फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   labour drowned in canal

Charkhi Dadri News: सुबह घूमने के लिए घर से निकला श्रमिक गिरा नहर में, मौत

Wed, 30 Jul 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 30 Jul 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
labour drowned in canal
फोटो 09
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान दादरी नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन। संवाद
- ढाणी फोगाट निवासी मृतक का दादरी सदर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम, चचेरे भाई के बयान पर की गई इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सुबह घर से घूमने के लिए निकला ढाणी फोगाट निवासी श्रमिक सुरेश (42) संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूब गया। करीब दो घंटे बाद गोताखोरों की मदद से उसका शव नहर से निकाला गया। दादरी सदर थाना पुलिस ने उसके चचेरे भाई नरेश के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस को दिए बयान में नरेश ने बताया कि सुरेश उसका चचेरा भाई था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह घर से घूमने का नाम लेकर निकला था। करीब छह बजे वह बधवाना नहर में गिर गया। उसे गिरते हुए खेत में काम कर रहे किसानों ने देख लिया।
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और सिंचाई विभाग को सूचित कर माइनर में पानी बंद करवा दिया। इसके बाद गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों की मदद से दो घंटे बाद सुरेश का शव नहर से बाहर निकाला जा सका। सुरेश का शव करीब 100 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जांच अधिकारी एवं एएसआई, दादरी सदर थाना विनोद कुमार ने बताया कि नहर में डूबने से ढाणी फोगाट निवासी सुरेश की मौत हुई है। पुलिस ने सुरेश के चचेरे भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
- 6 साल पहले छोटे भाई की हुई थी मौत
ढाणी फोगाट के ग्रामीणों ने बताया कि 6 साल पहले सुरेश के छोटे भाई धर्मेंद्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई थी। वह हादसा भी गांव के समीप रेलवे लाइनों पर हुआ था। अब सुरेश की मौत ने परिवार को एक और दर्द दे दिया।


- तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सुरेश के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां व एक बेटा है। सुरेश मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करता था। वहीं, उसके चले जाने से अब घर में कमाई का कोई जरिया नहीं बचा है। वहीं, बच्चों की परवरिश का बोझ अब सुरेश की पत्नी पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed