फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   labour died by current

Charkhi Dadri News: रामनगर विहार में मोटर का तार लगा रहे श्रमिक की करंट लगने से मौत

Sun, 15 Jun 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
labour died by current
मृतक अरुण कुशवाहा। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के रामनगर विहार कॉलोनी में कंस्ट्रक्शन साइट पर करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक अरुण कुशवाहा (20) मूल रूप से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गांव डाई बक्सोई का निवासी था। अरुण की पत्नी रामरती गुड्डी के बयान पर शहर थाना पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संजय ने बताया कि सवा साल पहले अरुण व गुड्डी की शादी हुई थी। एक साल से दोनों दादरी में रह रहे हैं। यहां पर अरुण बहनों के साथ रहता था और मजदूरी करता था। शनिवार को सुबह दंपती रामनगर विहार कॉलोनी में चल रहे सुनील के घर पर काम करने गए।
विज्ञापन

यहां पर दो राजमिस्त्री अपना काम करने लगे और मकान मालिक सुनील घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान ठेकेदार ने गुड्डी को मसाला बनाने और अरुण को मोटर चलाकर पानी तराई करने के लिए कहा। तभी दोनों अपने काम में लग गए। इस दौरान अरुण अंदर बोर्ड लेकर आया और मोटर के तार लगाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस दौरान वह नंगे पांव था और अकेला था। तार लगाते समय अरुण को अचानक करंट लग गया और वह बेसुध होकर गिर गया। बाद में चिल्लाने की आवाज सुनकर सुनील घर के अंदर आए और अरुण को एक निजी अस्पताल में पहुंचाए। निजी अस्पताल से चिकित्सकों ने नागरिक अस्पताल में भेज दिया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। तकरीबन एक घंटे बाद अरुण ने दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed