{"_id":"68c9c3f42accda0093007432","slug":"krishna-got-state-utkrishta-shikshak-prize-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-144714-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कृष्णा को मिला राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कृष्णा को मिला राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
Wed, 17 Sep 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिका कृष्णा धवन को सम्मानित करते हुए। स्रोत: विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में चरखी दादरी की शिक्षिका कृष्णा धवन को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उनके शिक्षा के क्षेत्र एवं सहसांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान पर दिया गया है।
इस समारोह का आयोजन रेवाड़ी की जाट धर्मशाला में स्व. डॉ. प्रदीप शर्मा स्मृति समिति व प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मनोज गौतम ने बताया कि कृष्णा धवन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम में काफी सालों से काम कर रही हैं। वह 28 बार रक्तदान भी कर चुकी हैं। सह सांस्कृतिक गतिविधियों में भी इनका योगदान सराहनीय रहा है। हरियाणा के रेडक्रॉस महासचिव महेश जोशी ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा की। शिक्षिका कृष्णा धवन 20 सालों से रेडक्रॉस में कार्य कर रही हैं।