{"_id":"67febcc80ef1a3c68a065630","slug":"kisan-sabha-demanded-outstanding-compensation-from-agriculture-minister-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-135308-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: किसान सभा ने कृषि मंत्री से मांगा बकाया मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: किसान सभा ने कृषि मंत्री से मांगा बकाया मुआवजा
Wed, 16 Apr 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान किसान सभा के शिष्टमंडल ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा। किसानों की अगुवाई करते हुए जिला प्रधान रणधीर सिंह कुंगड़ ने बताया गया कि जिले का सन 2023 का फसल बीमा करीब 150 करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने बताया कि कुछ उच्चाधिकारियों ने कंपनी के साथ साठगांठ करके फसल बीमा की मद में गोलमाल करने का प्रयास किया। इसी कारण वर्ष 2023 में फसल बीमे का क्लेम करने वाले किसानों को कोई राशि नहीं मिल सकी है। इस बड़े गोलमाल से किसानों के साथ सरासर धोखा हुआ है। किसान सभा ने आरोप की जांच कर इस साजिश में संलिप्त अधिकारियों, कर्मियों और संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान दलबीर रासीवास, ओम नंबरदार चरखी, राजकुमार, जिला सचिव नरेंद्र फोगाट झींझर, फतेह सिंह, सुरेंद्र मोठसरा, महाबीर सिंह और रामअवतार आदि मौजूद रहे।
किसानों को प्रति एकड़ एक लाख का मुआवजा दे सरकार : भाकियू
बाढड़ा। भाकियू के अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा के साथ किसान संगठनों ने आग से प्रभावित खेतों का दौरा कर पीड़ित किसानों से मुलाकात की। किसान नेताओं ने किसानों को आश्वस्त किया कि नुकसान की भरपाई के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
हरपाल ने बताया कि दक्षिणी हरियाणा में नाममात्र की सिंचाई सुविधा है। महंगे खाद-बीज खरीदकर किसानों ने मुश्किल से अनाज उत्पादन किया है। अब पकी फसलें आग की भेंट चढ़ गईं। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। हरपाल ने कहा कि क्षेत्र के सांसद और विधायक आदि जनप्रतिनिधियों को इस मामले में कोरी बयानबाजी के बजाय प्रभावित किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करवानी चाहिए। अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने कहा कि किसानों में रोष बना है। हरपाल ने कहा कि गर्मी में बिजली न मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल का संकट बढ़ता जा रहा है। इस दौरान महासचिव ओमप्रकाश उमरवास, पूर्व सरपंच गिरधारी, सतबीर सिंह, वेदप्रकाश काकड़ौली, भूप सिंह दलाल, रामअवतार लाड, ऋषिराम भांडवा आदि मौजूद रहे।