{"_id":"66d10063106f7ae134096fb7","slug":"khel-diwas-celebrated-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-122576-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खेल दिवस पर गूंजे ध्यानचंद अमर रहें के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खेल दिवस पर गूंजे ध्यानचंद अमर रहें के नारे
Fri, 30 Aug 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
रोज गार्डन के बाहर हरी झंडी दिखाकर रोड-शो को रवाना करते एसडीएम नवीन कुमार। स्रोत : खेल विभाग
युवाओं ने शहर में रोड शो कर हॉकी के जादूगर को किया याद
-संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा खेल विभाग की ओर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य एवं मेजर ध्यानचंद की जयंती पर स्मृति में 26 से 31 अगस्त तक खेल गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इसके तहत जिला खेल अधिकारी संधू बाला की ओर से गांव अचीना के राजीव गांधी खेल परिसर में हाॅकी, लंगड़ी रेस, नींबू रेस, रस्साकसी और कबड्डी आदि खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
जिला खेल अधिकारी संधू बाला ने बताया कि मेजर ध्यानचंद की याद में सुबह छह बजे शहर के रोज गार्डन से भगवान परशुराम चौक तक रोड शो आयोजित किया गया। एसडीएम नवीन कुमार ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों के रोड शो को रवाना किया। खिलाडि़यों ने मेजर ध्यानचंद अमर रहें, खेलने से स्वस्थ रहें, नशा मुक्त रहें के नारे लगाए।
एसडीएम नवीन कुमार ने कहा कि हॉकी के करिश्माई खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्हें अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनकी हॉकी में महारत व गेंद पर शानदार नियंत्रण के कारण उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता था। बताया कि ध्यानचंद ने ओलंपिक खेल 1928, 1932 व 1936 में लगातार तीन बार भारतीय हॉकी टीम को स्वर्ण पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
डीएसओ संधूबाला ने कहा कि खेल और खिलाड़ी देश का गौरव हैं। जिले के खिलाड़ियों ने देश व प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर तक रोशन किया है। उन्होंने युवाओं से इस महान हस्ती से प्रेरणा लेने की अपील की। स्पर्धा में गांव के बच्चों ने भाग लिया और खेल कौशल दिखाया। अंत में विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विष्णु भगवान, बिजेंद्र फौगाट, श्याम सुंदर, नरेश बलोदा, विकास, प्रीतम सिंह, प्रमेंद्र, ज्ञानेंद्र सिंह, जगदीश शर्मा, सुमन, प्रवीन, तिलक, विश्वजीत, मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश कुमार, स्वच्छ भारत अभियान कोऑर्डिनेटर ज्योति शर्मा आदि मौजूद रहे।
फोटो - 06
रोज गार्डन के बाहर हरी झंडी दिखाकर रोड शो को रवाना करते एसडीएम नवीन कुमार। स्रोत : खेल विभाग
फोटो- 07
अचीना में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करतीं डीएसओ व कोच। स्रोत : खेल विभाग