{"_id":"60e740118ebc3ec7d8772b3b","slug":"khaps-on-the-streets-due-to-inflation-and-rising-oil-prices-slogans-against-the-government-charkhidadri-news-rtk6167314119","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई और तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सड़कों पर उतरी खाप, सरकारी के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई और तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सड़कों पर उतरी खाप, सरकारी के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
चरखी दादरी। सर्वजातीय फौगाट खाप ने वीरवार को प्रधान बलवंत नंबरदार की अगुवाई में बेलगाम महंगाई और तेल की बढ़ी कीमतों के विरोध में नगर के विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले सभी लोग सुबह साढ़े नौ बजे स्वामी दयाल धाम पर जुटने शुरू हुए और वहां से सभी ने साढ़े दस बजे रोज गार्डन के सामने आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और फिर परशुराम चौक तक विरोध प्रदर्शन किया।
बलवंत नंबरदार ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज महंगाई और तेल की बढ़ी कीमतों के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों से साफ झलक रहा है कि सरकार गरीबी नहीं अपितु गरीबों को ही मिटाना चाह रही है।
विरोध प्रदर्शन में प्रवक्ता शमशेर सिंह, उपप्रधान धर्मपाल महराणा, सब्जी मंडी एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान नितिन जांघू, विनोद मोड़ी, एमसी वीरेंद्र पप्पू, कुलदीप गांधी, डॉ. चंदन सिंह, जगदीप, दीपक श्योराण, बलजीत फौगाट, किसान नेता रणधीर सिंह कुगंड़, कमलेश भैरवी, योगेश कलकल, सुनील पहलवान, करण सिंह, कृष्ण फौगाट, नरेंद्र फौगाट, ईश्वर, राजकपूर, विद्यानंद, भूपेंद्र, लीला समसपुर, सुरेंद्र आदि ने भाग लिया।