फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Khaps aor doing appose Panipath film in charkhi Dadari

पानीपत फिल्म के विरोध में उतरीं फौगाट और सांगवान खाप

Tue, 10 Dec 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Khaps aor doing appose Panipath film in charkhi Dadari
फिल्म पानीपत के विरोध में डीसी ऑफिस ज्ञापन सौंपने पहुंचे फौगाट खाप के पदाधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बाद फिल्म पानीपत का विरोध हरियाणा में भी शुरू हो गया है। दादरी जिले की दो बड़ी खाप सांगवान और फौगाट मंगलवार को इस फिल्म के विरोध में उतर आई हैं। फौगाट खाप ने बाबा स्वामी दयाल धाम पर पंचायत आयोजित कर इसके विरोध में प्रस्ताव पास किया। इसके बाद लघु सचिवालय पहुंचकर जिला उपायुक्त धर्मबीर सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं, खाप सांगवान की तरफ से प्रधान एवं दादरी विधायक सोमबीर सांगवान और सचिव नरसिंह डीपी ने पत्रकार वार्ता की और फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि फिल्म के प्रसारण पर हरियाणा में रोक लगाने की मांग वह मुख्यमंत्री मनोहरलाल से भी करेंगे। उन्होंने कहा कि खाप प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि होने के नाते वह इस फिल्म के प्रसारण का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव कायम रखने के लिए इस फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाई जानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि रुपये लेकर सेंसर बोर्ड भी फिल्मों में प्रदर्शित किए गए गलत सीन को हरी झंडी दे देेता है। ये सीन बाद में सामाजिक सौहार्द और ताने-बाने के बिगड़ने का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

महाराज सूरजमल की छवि को फिल्म में किया गया धूमिल : खाप फौगाट
मंगलवार सुबह बाबा स्वामी दयाल धाम पर खाप फौगाट की बैठक प्रधान बलवंत नंबरदार की अध्यक्षता में हुई। इसमें फिल्म पानीपत का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस फिल्म में महाराज सूरजमल की छवि धूमिल की गई है। फिल्म निर्माता ने इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है। इसलिए फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाई जाए। बैठक के बाद सभी पदाधिकारी लघु सचिवालय पहुंचे और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर उप-प्रधान धर्मपाल, प्रवक्ता शमशेर सिंह, अमित कुमार, राजबीर सिंह, सीताराम, जिले सिंह, रामेहर सिंह, अशोक, रविंद्र व सत्यवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड को प्रसारण पर लगानी चाहिए रोक : खाप सांगवान
सांगवान खाप प्रधान एवं दादरी विधायक सोमबीर सांगवान ने अपने कार्यालय पर मंगलवार को पत्रकार वार्ता की। इस दौरान सांगवान खाप सचिव नरसिंह डीपी भी मौजूद रहे। विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि फिल्म निर्माता ने पैसे कमाने के लालच में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है। फिल्म पानीपत में महाराजा सूरजमल को युद्ध छोड़कर भागता हुआ दिखाया गया है, जबकि हकीकत इससे उल्टी है। इसलिए सांगवान खाप सरकार और सेंसन बोर्ड से इस फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग करती है।

विधायक एंव खाप सांगवान प्रधान सोमबीर सांगवान ने कहा कि फिल्म पानीपत के प्रसारण पर हरियाणा में तो कम से कम रोक लगनी चाहिए। मैं मुख्यमंत्री मनोहरलाल से फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग करूंगा। हमारी सांगवान खाप ने भी फिल्म के प्रसारण पर बैन लगाने की मांग की है। सेंसर बोर्ड को ऐसी फिल्मों पर न केवल रोक लगानी चाहिए, बल्कि निर्माता पर कार्रवाई भी करनी चाहिए। ताकि भविष्य में किसी समाज के महापुरुष की जीवनी के साथ छेड़छाड़ करने की हिम्मत कोई फिल्म निर्माता न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed