{"_id":"66a426a9c66dd6ff0d088474","slug":"khap-deligation-sent-letter-to-president-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121043-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सर्वजातीय सर्वखाप ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सर्वजातीय सर्वखाप ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Sat, 27 Jul 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र छिल्लर को ज्ञापन सौंपते दादरी जिले की खापों के
हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपा पत्र
विभिन्न खापों और संगठनों के पदाधिकारी शुक्रवार को पहुंचे दादरी लघु सचिवालय
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सर्वजातीय सर्वखाप प्रतिनिधिमंडल ने हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन की मांग उठाई है। शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र छिल्लर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि हरियाणा में विवाह सामाजिक तरीके से होते हैं। यहां समगोत्र विवाह (लड़का व लड़का का एक ही गोत्र से होना) गलत माना जाता है। इसके अलावा गांव-गुहांड में शादी करना भी सामाजिकता के आधार पर गलत है। इस प्रकार के मामलों को रोकने के लिए हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन बेहद जरूरी है। इसके अतिरिक्त प्रेम विवाह कानून में भी बदलाव करने की मांग की गई। इसके तहत माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने की मांग की गई। वहीं, लिव इन रिलेशनशिप जैसे मामले पर भी संज्ञान लेने की गुहार लगाई है। कारण यह कि लिव-इन-रिलेशनशिप से सामाजिक ताना-बाना खराब होता है।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में फौगाट खाप-19 के सचिव सुरेश फौगाट, उप-प्रधान धर्मपाल महराणा, खजांची राजबीर फौगाट, प्रवक्ता शमशेर फौगाट, सांगवान खाप के सचिव डीपीई नरसिंह, श्योराण खाप के प्रधान बिजेंद्र बेरला, चिड़िया पंचगामा खाप के प्रधान राजबीर शास्त्री, पंवार खाप से मास्टर महावीर रानीला, कन्नी प्रधान बिरहीकलां से दिलबाग सिंह, कन्नी 12 से सुरेंद्र कुब्जानगर, किसान नेता राजकुमार हड़ौदी, रणधीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
फोटो 22
राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र छिल्लर को ज्ञापन सौंपते दादरी जिले की खापों के पदाधिकारी। संवाद