{"_id":"5fa6ddd88ebc3ec5ef0313ec","slug":"khap-bar-associations-and-social-organizations-came-on-a-platform-to-open-a-front-against-corrupt-officers-and-employees-charkhidadri-news-rtk581861042","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए एक मंच पर आईं खापें, बार एसोसिएशन और सामाजिक संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए एक मंच पर आईं खापें, बार एसोसिएशन और सामाजिक संगठन
विज्ञापन
ओवरलोडिंग मंथली के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले संगठन फिर से एक मंच पर आ गए हैं। इस बार ये मिलकर भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। शनिवार को आदर्श धर्मशाला में हुई बैठक में जिले की प्रमुख खापों, बार एसोसिएशन समेत सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने भाग लेकर अगले कदम की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान सर्वसम्मति से एंटी करप्शन कमेटी गठित करने का निर्णय लिया। इस कमेटी में बार एसोसिएशन, खापों और संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा।
खटीकान मोहल्ला समीप स्थित आदर्श धर्मशाला में दोपहर दो बजे अधिवक्ता संजीव तक्षक की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में 50 से अधिक मौजिज लोग उपस्थित रहे। अधिवक्ता संजीव तक्षक ने कहा कि लघु सचिवालय में चल रहे हर कार्यालय की सीट पर भ्रष्टाचार चरम पर है। आमजन इससे बेहद परेशान है। कर्मचारी भ्रष्ट अधिकारियों की रजामंदी से ही हर काम के रुपये ले रहे हैं। सरकारी फीस से अधिक तो उन्होंने अपनी मंथली तय कर रखी है। ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अब मोर्चा खोलने की जरूरत है। किसान नेता राजू मान ने कहा कि लघु सचिवालय में ज्यादातर अधिकारियों ने कर्मचारियों की मार्फत मंथली बांध रखी है। हरियाणा व्यापारमंडल जिला इकाई प्रधान बलराम गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने में सभी व्यापारी संगठन एकजुट हैं। नरसिंह सांगवान डीपीई ने सांगवान खाप की तरफ से भ्रष्टाचार का खात्मा करने की मुहिम को समर्थन दिया। सब्जी मंडी एसोसिएशन की तरफ से नितिन जांघु ने सहयोग का आश्वासन दिया। राजसिंह चौहान और पार्षद प्रतिनिधि सतबीर चौहान ने भी लघु सचिवालय के अलावा जिला के विभिन्न विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार के खेल को निंदनीय बताया। फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार, सचिव सुरेश कुमार और प्रवक्ता शमसेर फौगाट ने भी एंटी करप्शन कमेटी के गठन पर जोर दिया और खाप की तरफ से हरसंभव सहयोग की घोषणा की। एडवोकेट बिजेंद्र सांगवान ने कहा कि दादरी की जनता भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा कि क्लर्क अधिकारी के लिए वसूली का काम करते हैं। वीरेंद्र डुडी ने कहा कि जिले का कोई भी विभाग भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है।
- ये उतरे मुहिम के समर्थन में
बार एसोसिएशन की तरफ से जिला प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा, सांगवान खाप की तरफ से नरसिंह डीपीई और कन्नी-13 प्रधान सूरजभान सांगवान, फौगाट खाप की तरफ से प्रधान बलवंत नंबरदार, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की तरफ से सुदेश वर्मा, हरियाणा व्यापार मंडल की तरफ से बलराम गुप्ता, पंजाबी सभा की तरफ से वासदेव आनंद, सत्यवान शास्त्री, हंसराज फौगाट, जोरावार सिंह ने मुहिम को समर्थन दिया।
विज्ञापन
- किसी टेबल पर क्लाइंट से नाजायज रुपये नहीं दिलाएंगे वकील
बार एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा ने बैठक में घोषणा करते हुए कहा कि एसोसिएशन भ्रष्टाचार रोकने के लिए एक प्रस्ताव पास करेगी। इसमें किसी भी अधिकारी के रीडर को किसी काम के बदले बार से जुड़ा कोई भी अधिवक्ता रुपये नहीं दिलवाएगा। इसके अलावा नकल ब्रांच में भी क्लाइंट से एक रुपया भी नहीं दिलवाया जाएगा।
- आगे की ये रहेगी रूपरेखा
तत्काल प्रभाव से एंटी करप्शन कमेटी गठित की जाएगी। सोमवार या मंगलवार को कमेटी का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिलेगा। उन्हें भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के लिए पंद्रह दिन का समय दिया जाएगा और इसके बाद भी स्थिति में सुधार न होने पर मुहिम को समर्थन करने वाले संगठन एकजुट होकर रोड़ पर उतर सकते हैं।