फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   karwachauth bazar

Charkhi Dadri News: महिलाओं में करवाचौथ पर डिजाइनदार कपड़ों की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
karwachauth bazar
करवाचौथ पर्व के लिए ड्रेस तैयार करतीं परवीन देवी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। करवाचौथ पर्व पर सजने-संवरने के लिए महिलाएं तैयारियों में जुटी हैं। बाजारों में साज-शृंगार की दुकान से लेकर कपड़े तक की दुकानों में भीड़ है। कपड़ों की दुकान पर 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक वाले सूट की मांग ज्यादा है। इसके अलावा वेरायटी में गाउन, लहंगा व अन्य ड्रेसों की भी काफी मांग है।
दूसरी तरफ इन सूटों की सिलाई के लिए महिला कारीगर की भी काफी मांग बढ़ी हुई है। बाजार में दुकान पर न बैठकर घर से ही सिलाई का काम करने वाली महिलाओं के पास भी पर्याप्त काम है। घर से ही सूट सिलने का काम करने वाली अनिता ने बताया कि स्तर वाले सूट का 500 रुपये, साधारण सूट का 250 रुपये लेती हैं।
विज्ञापन

अनिता के अनुसार, एक दिन में वह 3 से 4 सूट सिल लेती हैं। अगर सूट में कोई डिजाइन बढ़वाना हो तो एक के 50 रुपये अलग से बढ़ जाते हैं। वह अफगानी, प्लाजो पैंट, फ्लोरल प्लाजो सूट, पंजाबी सूट, पटियाला सूट आदि की सिलाई करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सुशीला ने बताया कि वह ज्यादा साधारण सूट की सिलाई करती हैं। एक सूट को सिलने में उनको कम से कम डेढ़ से दो घंटे लग जाते हैं। फिलहाल, उनके पास काफी काम है। उनके पास डिजाइनर ब्लाउज तक आ रहे हैं। डिजाइनदार ब्लाउज की सिलाई के लिए वह 300 रुपये तक चार्ज करती हैं।

करवाचौथ पर फिलहाल उनके पास काफी ऑर्डर है। इस कारण कई बार रात देर तक भी कपड़ों की सिलाई करनी पड़ रही है। भगत सिंह मार्केट में महिलाओं के कपड़ों की सिलाई का काम करने वाली परवीन देवी ने बताया कि उनके पास फिलहाल काफी काम है।
पिछले 8 साल से वह महिलाओं के डिजाइनदार सूट, सलवार, ब्लाउज सिलाई का कार्य कर रही हैं। करवाचौथ पर काफी काम बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed