फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Kalluram's hard work is great, didn't ask for anyone's help

मिशाल है कल्लूराम की मेहनत, नहीं मांगी किसी की मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kalluram's hard work is great, didn't ask for anyone's help
चरखी दादरी। अटेला निवासी कल्लूराम के साहसिक कार्य से गांव का प्रत्येक व्यक्ति प्रभावित है। उनके संघर्ष और जज्बे की ग्रामीण खूब सराहना करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कल्लूराम की मेहनत मिसाल है और पशुओं के लिए तालाब बनाने में कल्लूराम ने किसी की मदद नहीं मांगी। ग्रामीणों का कहना है कि बारह साल पहले पहाड़ी को काटकर बनाए गए तालाब का लाभ केवल जंगली पशुओं को ही नहीं, बल्कि गांव के मवेशियों को भी लाभ मिलता है। हर मानसून सीजन में यह तालाब पानी से भर जाता है, जिससे कई माह का काम चल जाता है। कल्लूराम के सराहनीय कार्य पर संवाददाता की ग्रामीणों से हुई बातचीत पर एक रिपोर्ट...
विज्ञापन

- अजूबे से कम नहीं कल्लूराम का काम, पूरा गांव करता है सराहना
- कल्लूराम ने अपने 50 साल की मेहनत से ऐसा काम किया है जो किसी अजूबे से कम नहीं है। पहाड़ को काटकर लंबा, गहरा और चौड़ा तालाब बनाना आसान काम नहीं है। पूरा गांव इस कार्य की सराहना करता है। मेरी उम्र करीब 62 वर्ष है।
विज्ञापन

- प्रताप सिंह, पूर्व सरपंच।
- कल्लूराम ने ऐसा काम किया है जिसकी कल्पना शायद ही कोई इंसान कर सकता है। अकेले दम पर संसाधनों की कमी के बावजूद पशुओं की भलाई के लिए तालाब बनाना आसान काम नहीं है। मेरी उम्र 69 वर्ष है और मैंने स्वयं उसे ऐसा करते देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लख्मीचंद शर्मा, ग्रामीण।
- मेरी उम्र 50 साल है और मैंने ताऊ कल्लूराम को हथौड़ा लेकर पहाड़ पर काम करते देखा है। उन्होंने इस काम में कभी किसी की मदद नहीं मांगी। उसकी मेहनत का परिणाम है कि अब प्यास के चलते पहाड़ी पर कोई पशु दम नहीं तोड़ता है।

- धर्मबीर सिंह, पूर्व सरपंच।
- कल्लू राम में बेसहारा और जंगली जानवरों को पानी पिलाने का जज्बा इतना था कि वो हर रोज आठ से दस घंटे तक पहाड़ की कटाई करता था। असंभव कार्य को उसने संभव कर दिया। 10 किलोग्राम वजनी हथौड़ा लेकर पहाड़ी पर चढ़ना और फिर काम करना बेहद मुश्किल है।
- धर्मबीर, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed