{"_id":"62d833329742b55b943475d5","slug":"kabaddi-mahakumbh-will-start-from-today-372-players-will-show-their-strength-charkhidadri-news-hsr63718640","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी महाकुंभ की आज से होगी शुरुआत, 372 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी महाकुंभ की आज से होगी शुरुआत, 372 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी की नई अनाज मंडी में 69वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप की शुरुआत आज से होगी। अगले तीन दिनों तक दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों के साथ अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ियों के दांव-पेच देखने को मिलेंगे। बुधवार को स्पर्धा की ज्यादातर प्रतिभागी टीमें दादरी पहुंच गई हैं। इन टीमों को रासीवासिया धर्मशाला में ठहराया गया है। हालांकि कबड्डी मैच का शेड्यूल शुक्रवार सुबह तय होगा और स्पर्धा का आगाज दोपहर बाद होगा।
वीरवार से इस स्पर्धा में दर्शक अपने चहेते कई कबड्डी के सितारों को खेलता देख सकेंगे। दर्शकों के लिए बैठने के लिए खास तरह की ट्राली सीटें मंगवाई गई हैं। पंजाब से मंगवाई गई इन सीटों पर बैठकर दर्शक मैच का आनंद लेंगे। आयोजनस्थल पर करीब एक हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। इस स्पर्धा में 31 टीमों के करीब 372 खिलाड़ी भाग लेंगे।
बता दें कि आगामी दिनों में होने वाले एशियाड खेलों व प्रो कबड्डी लीग की बोली लगनी है और यह स्पर्धा प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए जौहर दिखाने का मंच बनेगी। ऐसे में सभी टीमों और खिलाड़ियों का इस पर विशेष फोकस है। बुधवार से टीमें पहुंचना शुरू हो गई हैं और रात तक सभी टीमों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
टीन शेड के नीचे मैट पर होंगे मुकाबले -
कबड्डी का कोई स्थायी स्टेडियम न होने के कारण नई अनाज मंडी में अनाज रखने के लिए बने शेड के नीचे मुकाबले करवाए जाएंगे। इसके लिए बुधवार को यहा मैट बिछा दिए गए हैं। मैट के ठीक सामने स्टेज बनाई गई है। मैट के चारों तरफ दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
- एक ट्रॉली सीट पर बैठ सकेंगे 150 दर्शक -
प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप दलाल और जिलाअध्यक्ष राजेश फौगाट ने बताया कि दर्शकों के मैच देखने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। इसके लिए पंजाब से आठ ट्रॉली सीटें मंगवाई गई हैं। एक ट्रॉली सीट पर 150 दर्शक बैठ सकते हैं।
- ये टीमें लेंगी भाग
हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन महासचिव कुलदीप दलाल ने बताया कि जिले में यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों के अलावा तीन टीमें - रेलवे, सर्विसेज और बीएसएनएल की रहेंगी। स्पर्धा में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडू, मध्यप्रदेश व पूर्व की तरफ से असम, मणिपुर और अन्य राज्यों की टीमें इसमें हिस्सा लेंगी।
- रेलवे की टीम से फिर से चैंपियन जैसा प्रदर्शन करने की उम्मीद
कबड्डी की कोई भी प्रतियोगिता हो उसके अंदर रेलवे का दबदबा हमेशा रहता है। इस बार फिर से उससे चैंपियन टीम की तरह प्रदर्शन करने की उम्मीदें हैं। इसके अलावा हरियाणा की टीम को इस बार अपने घर में ही शानदार प्रदर्शन करने का मौका मिला है।
- एक साथ दो मैच खेले जाएंगे -
प्रतियोगिता की शुरुआत वीरवार से होगी। मैच सुबह और शाम के समय खेले जाएंगे। खेल परिसर के अंदर दो मैच एक साथ करवाने का इंतजाम किया गया है। दोपहर के समय टीमों को चार से पांच घंटों का रेस्ट टाइम दिया जाएगा और सुबह व शाम के समय मैच का आयोजन होगा।
कृष्णलाल पवार करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ -
कुलदीप दलाल ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य कृष्णलाल पंवार करेंगे और प्रतियोगिता का समापन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता के अंदर विभिन्न राज्यों के कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे।
------------
फोटो::24
पंजाब से मंगवाई गईं ट्रॉली सीटें।
फोटो::25
कबड्डी मुकाबलों के लिए डाला गया मैट।
फोटो::26
स्टेज जहां पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।