फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Kabaddi event: Haryana won the gold medal by defeating Bihar's team

कबड्डी स्पर्धा: बिहार की टीम को हराकर हरियाणा ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi event: Haryana won the gold medal by defeating Bihar's team
चरखी दादरी। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बिहार के पटना में 48वीं जूनियर नेशनल कबड्डी स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें हरियाणा की बेटियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रदेश एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन

प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप दलाल ने बताया कि यह स्पर्धा एक से चार सितंबर तक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबला हरियाणा और मेजबान बिहार की टीम के बीच हुआ। इसमें प्रदेश की टीम ने 48-34 के अंतर से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस उपलब्धि पर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, एसोसिएशन उपाध्यक्ष धर्मबीर मलिक, खजांची बलबीर पहल, द्रोणाचार्य अवॉर्डी बलवान सिंह, सूरजीत नरवाल, कृष्ण गोदारा, दादरी जिला कबड्डी अध्यक्ष राजेश फौगाट, आशीष चहल, कोच बलवान सिंह दहिया, अनिल राठी, कोच ज्योति देवी, उषा दहिया, सुखपाल, कोच विनोद, कुलदीप पहल, विरेंद्र फौगाट व अजीत फौगाट ने विजेता टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed