फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Judges get new advocates accepted in Holi Milan ceremony

Charkhi Dadri News: होली मिलन समारोह में नए अधिवक्ताओं को न्यायाधीशों ने ग्रहण करवाई सदस्यता

Sat, 04 Mar 2023 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 04 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Judges get new advocates accepted in Holi Milan ceremony
सांसद धर्मबीर सिंह को स्मृति चिह्न भेंट करते अधिवक्ता।
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन की ओर से कोर्ट परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह, एडीजे जसबीर कुंडू, एडीजे पुरुषोत्तम, सीजीएम संदीप यादव, एसीजीएम राम अवतार पारीक, जेएमआईसी सुमित, कंज्यूमर कोर्ट की सदस्य राजबाला श्योराण ने शिरकत की।
विज्ञापन

जिला बार के प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा ने अतिथिगण, सीनियर व जूनियर अधिवक्ताओं का अभिनंदन किया और होली पर्व की शुभकामनाएं दी। बार प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि होली खुशियों का त्योहार है जो पुराने गिले-शिकवे भुलाकर आपस में भाईचारे को बढ़ावा देता है। बार प्रधान ने बताया कि अधिवक्ताओं की मांग पर सांसद धर्मबीर ने बार को 22 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। सांसद कोटे से मार्च माह में ही 11 लाख रुपये पहली किस्त से रूप में देने की घोषणा की।
विज्ञापन

समारोह में पहुंचे एडीजे जसबीर कुंडू व एडीजे पुरुषोत्तम कुमार ने नए अधिवक्ताओं को जिला दादरी बार की सदस्यता ग्रहण करवाई और प्रमाणपत्र प्रदान किए। नए अधिवक्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने होली गीत, कविता व शायरी आदि प्रस्तुत की। अधिवक्ताओं ने गुलाब के फूलों से होली खेली। समारोह को सफल बनाने में बार के उप-प्रधान हरिंद्र लांबा, सचिव अनिल फौगाट, सह-सचिव संजीव सरोवर व खजांची पंकज सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed