{"_id":"67f18d2d0df594e4ed0f13a4","slug":"jjp-will-make-new-sangthan-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-134710-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजपा घोषित करेगी नया संगठन : सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजपा घोषित करेगी नया संगठन : सांगवान
Sun, 06 Apr 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
जजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता बैठक मे उपस्थित पदाधिकारी।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। जजपा कार्यालय पर जननायक जनता पार्टी के बाढड़ा हलके की शनिवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें बतौर मुख्य वक्ता प्रभारी युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान, भिवानी जिला प्रभारी कृष्ण बजीना, रेवाड़ी जिला अध्यक्ष विजय गुर्जर ने शिरकत की।
उन्होंने सबसे पहले संगठन के विस्तार के लिए हलके के सभी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया। गत दिनों पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुए फैसलों से सभी को अवगत करवाया। सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से पार्टी हाईकमान के निर्णय का समर्थन किया।
जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष व प्रभारी रविंद्र सांगवान ने कहा कि जननायक जनता पार्टी जल्द ही अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर मजबूत संगठन बनाने का काम करेगी। जजपा जिलाध्यक्ष सज्जन बलाली व पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका ने बताया कि 6 अप्रैल को जननायक ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि पर जजपा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी।
विज्ञापन
बैठक में हलका अध्यक्ष ऋषिपाल उमरवास, जिला पार्षद रविंद्र चरखी, ओमधारा, विजय श्योराण, जयवीर, धर्मवीर फोगाट, धनसिंह कारी, रामकुमार कादमा, ओमप्रकाश यादव, तेजवीर, कृष्ण ठेकेदार आदि मौजूद रहे।