{"_id":"68e7e6895366afb778089bf2","slug":"jila-yuva-mahotsaw-on-29-and-30-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-145961-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिला युवा महोत्सव का आयोजन 29 व 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिला युवा महोत्सव का आयोजन 29 व 30 को
विज्ञापन
- महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए 24 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का आयोजन 29 व 30 अक्तूबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रावलधी में आयोजित किया जा रहा है।
उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि महोत्सव में 15 से 29 आयु वर्ग का कोई भी युवा भाग ले सकता है। इसके लिए वे अपना आवेदन आईटीआई रावलधी के कार्यालय में 24 अक्तूबर तक जमा कर सकते हैं। आवेदक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि आवेदन के लिए प्रतिभागी को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, फोटो व बैंक खाता की प्रति लाना अनिवार्य हैं। प्रथम आने वाले प्रतिभागी को राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा।
इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
संस्थान के प्राचार्य प्रीतपाल ने बताया कि जिलास्तरीय युवा महोत्सव में समूह लोक नृत्य, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, कविता लेखन, लोक वाद्य यंत्र एकल व समूह आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं। साथ ही राज्य की लोक कला एवं लोक नृत्य की प्रस्तुतियों और विज्ञान मेले का आयोजन भी होगा।