फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Jat reservation movement may start again, committee gave indications

Charkhi Dadri News: जाट आरक्षण आंदोलन फिर हो सकता है शुरू, समिति ने दिए संकेत

Sun, 31 Aug 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 31 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Jat reservation movement may start again, committee gave indications
दादरी की जाट धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में अपने विचार रखता वक्ता।
चरखी दादरी। जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया व प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम श्योराण शनिवार को दादरी शहर पहुंचे। जाट धर्मशाला में पहुंचकर उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट रहने का संदेश दिया। वहीं, उन्होंने संकेत दिए कि अक्तूबर में जसिया के चौधरी छोटूराम धाम से जाट आंदोलन का बिगुल बजा सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को चरखी दादरी में जाट धर्मशाला में भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन उनका हक है और जरूरत पड़ी तो इसके लिए दोबारा से भी आंदोलन कर सकते हैं। उन्हें बार-बार सरकार की ओर से अहीर व गुर्जर के समान आरक्षण देने का वादा किया गया है, लेकिन इसे धरातल पर लागू नहीं किया गया और धरातल पर समाज को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब प्रदेशभर में इस प्रकार के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे जिनका उद्देश्य समाज को एकजुट करना है। उन्होंने कहा आरक्षण उनका हक है और जरूरत पड़ी तो वे फिर से आंदोलन करेंगे। इस दौरान विद्यानंद हंसावास व फोगाट खाप प्रधान सुरेश फोगाट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


- जसिया में लिया जाएगा अंतिम निर्णय
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया ने कहा कि प्रदेशभर में भाईचारा सम्मेलन करने के बाद आगामी 5 अक्तूबर को जसिया के चौधरी छोटूराम धाम पर राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें रायशुमारी लेकर आंदोलन को लेकर अगला फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed