फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Janta Mahavidyalaya celebrated Earth Day

प्रकृति का अतिदोहन पृथ्वी व मानव जीवन के लिए खतरा : डॉ. हेमलता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Janta Mahavidyalaya celebrated Earth Day
 जनता कॉलेज में पोस्टर बनाकर दिखाती भूगोल विभाग की छात्राएं। 
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय के भूगोल विभाग की ओर से विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया और पृथ्वी संरक्षण के लिए पोस्टर बनाए। वक्ताओं ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे।
विज्ञापन

विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर हेमलता ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस 2024 की थीम पृथ्वी ग्रह को प्लास्टिक मुक्त करना है। प्लास्टिक मुक्त भविष्य के निर्माण के लक्ष्य के साथ 2040 तक प्लास्टिक उत्पादन में 60 फीसदी तक कमी लानी होगी। आज मनुष्य के प्रकृति का अतिदोहन करने से पृथ्वी पर विभिन्न प्रकार की आपदाएं आ रही हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने पृथ्वी दिवस का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हम सतत पोषणीय विकास की अवधारणा को अपनाकर पृथ्वी के संरक्षण के लिए उचित कदम उठा सकते हैं। अगर जल बचाने, बिजली बचाने, कचरे के सही प्रबंधन, पौध रोपण आदि गतिविधियां की जाए तो पृथ्वी को हरा-भरा व सुंदर बना सकते हैं। प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी और प्रोफेसर संगीता ने कहा कि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ता जा रहा है। इससे हीट वेव, मौसमी वर्षा आदि समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। प्रोफेसर डॉ. हेमलता ने अपनी काव्य पंक्तियों के माध्यम से पृथ्वी की बिगड़ी सेहत को लेकर विद्यार्थियों को सचेत किया और प्रकृति संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रोफेसर ऋषभ, लैब सहायक संजय सागवान, नेहा, मुस्कान, मनीषा, निकिता, आशु समेत अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed