{"_id":"65beb39b88a776ed230b4583","slug":"janta-colleges-model-first-in-district-level-science-exhibition-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-113034-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जनता कॉलेज का मॉडल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जनता कॉलेज का मॉडल प्रथम
Sun, 04 Feb 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
जनता कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचा
चरखी दादरी। भिवानी स्थित राजीव गांधी महाविद्यालय में गत शुक्रवार को जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया जबकि जनता कॉलेज के विद्यार्थियों का मॉडल प्रथम रहा।
भूगोल विभाग अध्यक्षा डॉ. हेमलता बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छह विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से भूगोल विभाग के छात्र कृष्ण कुमार व ललित कुमार ने भारत में रिमोट सेंसिंग का योगदान विषय पर मॉडल प्रस्तुत किया। वहीं विज्ञान विभाग के छात्र आशीर्वाद व छात्रा संध्या ने वनस्पति की वृद्धि में जीवाणुओं का योगदान नामक विषय पर मॉडल बनाया। इसमें दोनों विभागों के विद्यार्थियों के मॉडल ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुनीता ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके माॅडल की सराहना की। विद्यालय पहुंचने पर शनिवार को प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों की मानसिक क्षमता विकसित होती है। इस मौके पर वनस्पति विभागाध्यक्ष सुनीता सैनी व प्रबंधन समिति सदस्यों ने विद्यार्थियों इस कौशल की प्रशंसा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।