{"_id":"615f370e8ebc3e61ea17fc4f","slug":"jams-ruined-the-customer-service-shopkeepers-raised-slogans-charkhidadri-news-hsr613846669","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से ग्राहकी चौपट, दुकानदारों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से ग्राहकी चौपट, दुकानदारों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
चरखी दादरी। दिल्ली रोड पर बनी जाम की समस्या को लेकर लोगों और स्थानीय दुकानदारों में रोष है। वीरवार को इस संबंध में जन आंदोलन समिति के संयोजक नितिन जांघू की अगुवाई में दुकानदारों ने बैठक की। बैठक में जाम की समस्या पर मंथन किया गया और प्रशासन के इस पर संज्ञान न लेने के चलते नारेबाजी कर रोष जताया।
बैठक को संबोधित करते हुए नितिन जांघू ने कहा कि दिल्ली रोड पर तीन से चार घंटे वाहनों के खड़े रहने से जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसके कारण दुकानदारों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं। उन्होंने बताया कि जाम का असर ग्राहकी पर पड़ रहा है और दुकानदार इस समस्या से परेशान हैं। आलम यह है कि दुकानदार मासिक किराया तक नहीं निकाल पा रहे हैं।
राजबीर, नवीन सांगवान, विजय कुमार, रामफल, लीलाराम, अनिल, सतबीर, नीरज, दीपक बैनीवाल, नरसी, नरेश, कुलवंत, संजय कुमार, नवीन, दीपक जून, योगेश यादव, अंकित सिंगला, धर्मवीर व बिल्लू आदि ने बताया कि दोपहर के समय घंटों तक स्कूली बसें जाम में फंसी रहती हैं और विद्यार्थियों व शिक्षकों को भी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले प्रशसन को समस्या के संबंध में ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं, वीरवार को नितिन जांघू ने एसडीएम विरेंद्र सिंह को यहां बने हालातों से अवगत करवाया। जांघू ने बताया कि इस विषय को लेकर शुक्रवार सुबह दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम विरेंद्र से मिलेगा।