{"_id":"66f4a8ca0f8fa611ce02a8d7","slug":"jam-against-waterlogging-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-123905-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जलभराव से त्रस्त लोगों ने एनएच-334 बी पर लगाया जाम, पुलिस के जबरन उठाने पर महिला चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जलभराव से त्रस्त लोगों ने एनएच-334 बी पर लगाया जाम, पुलिस के जबरन उठाने पर महिला चोटिल
Thu, 26 Sep 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
एनएच-334 बी पर जाम लगाए बैठे प्रदर्शनकारी। संवाद
- 2 घंटे 45 मिनट बाद पुलिस कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों को हाथ पकड़कर सड़क से उठाया, 20 महिलाओं समेत 25 को ले गई थाने, अन्य साथी और लोग पहुंचे तो एक घंटे बाद छोड़ा
- एसडीएम और डीएसपी ने थाने पहुंचकर जनस्वास्थ्य और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से दिलवाया समस्या के समाधान का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जलभराव की समस्या से त्रस्त लोहारू रोड एक्सटेंशन कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को एनएच-334 पर दो जगह लाम लगाया। करीब 2 घंटे 45 मिनट बाद पुलिस कर्मचारियों ने सख्ती बरतते हुए 20 महिलाओं समेत 25 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर जाम खुलवाया। हालांकि, लोगों के थाने पहुंचने और मामले को तूल पकड़ते देखकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया। इतना ही नहीं, संबंधित विभाग की ओर से पानी निकासी का आश्वासन भी दिया गया।
बता दें कि 13 सितंबर को हुई बारिश के बाद से कुछ गांवों समेत शहर के लोहारू रोड एक्सटेंशन कॉलोनी में जलभराव की समस्या बनी है। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कॉलोनी के लोग लामबंद होकर एनएच-334 पर पहुंचे और देहाती ठाठ के सामने रोड जाम कर दिया। इसके बाद 11:42 बजे प्रदर्शनकारी यहां से शहर के लोहारू चौक पहुंचे और ओवरब्रिज के नीचे रोड जाम कर दिए। इसके बाद यहां पुलिस कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई, लेकिन लोगों ने जाम नहीं खोला।
विज्ञापन
12:05 बजे पुलिस की टीम बस लेकर वहां पहुंची और सख्ती बरतते हुए प्रदर्शनकारियों को उठाकर बस में बैठाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी महिला चोटिल और बेसुध हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, पुलिस प्रदर्शनकारियों को बस में बैठा कर सिटी थाने ले गई।
- थाने में पहुंचे लोग तो एसडीएम और डीएसपी भी आए
प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद उनके अन्य साथी थाने पहुंच गए। इसके बाद व्यापार मंडल पदाधिकारियों समेत निर्दलीय प्रत्याशी अजीत फोगाट भी थाने आ गए। वहीं, मामला तूल पकड़ते देखकर एसडीएम नवीन कुमार और डीएसपी धीरज कुमार भी थाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि वहां संबंधित विभाग से समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिलाया गया जबकि प्रदर्शनकारियों को भी छोड़ दिया गया।
फोटो 11
चरखी दादरी के लोहारू चौक के पास सड़क पर लेटे प्रदर्शनकारी को हटाते पुलिसकर्मी। संवाद
फोटो 12
बस में बैठाने के लिए प्रदर्शनकारी बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़कर खींचता पुरुष पुलिसकर्मी। संवाद
फोटो 13
एनएच-334 बी पर जाम लगाए लोग। संवाद
फोटो 14
पुलिस के जबरन उठाने पर चोटिल और बेसुध हुई प्रदर्शनकारी महिला। संवाद