{"_id":"68826aebd4fe6e7bc90bd582","slug":"iti-admission-schedule-changed-due-to-cet-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141299-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सीईटी के चलते आईटीआई दाखिला शेड्यूल में हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सीईटी के चलते आईटीआई दाखिला शेड्यूल में हुआ बदलाव
Thu, 24 Jul 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो 22
कलाली-बलाली गांव स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान। संवाद
- तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया के तहत 28 जुलाई को भी करवा सकते हैं दस्तावेज का सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। सीईटी के मद्देनजर कलाली-बलाली राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के दाखिला शेड्यूल में बदलाव किया गया है। प्राचार्य सुरजीत बजाड़ ने बताया कि पहले के शेड्यूल के अनुसार आईटीआई में 6 जून से शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया का तीसरा चरण 27 जुलाई को पूरा होना था, लेकिन, अब इसमें फेरबदल हुआ है।
सुरजीत बजाड़ ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 26 व 27 जुलाई को आयोजित की वाली सामान्य पात्रता परीक्षा के मद्देनजर शेड्यूल बदला गया है। अब तीसरे चरण के दाखिले के लिए फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 22 से 25 जुलाई और इसके बाद 28 जुलाई तक होगी। वहीं, 22 से 29 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं।
वहीं, निदेशालय ने चौथे चरण के दाखिला प्रक्रिया की भी घोषणा की है। इसके तहत फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 4 से 08 अगस्त तक होगी। 4 से 9 अगस्त तक फीस जमा करवा सकते हैं।