फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ITBP jawan cremated with military honor

आईटीबीपी जवान का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 07 Dec 2020 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
ITBP jawan cremated with military honor
भारत-तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) के जवान की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद सोमवार को चरखी गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। विधायक सोमबीर सांगवान ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

मालूम हो कि गांव चरखी निवासी आईटीबीपी जवान ललित (29) की तैनाती जाटुसाना स्थित आईटीबीपी कैंप में थी। वह चचेरी बहन सोनिया की 25 नवंबर को शादी में शामिल होने के लिए एक माह की छुट्टी पर घर आया हुआ था। रविवार को वह पत्नी सुनीता के स्वास्थ्य की जांच के लिए रोहतक गया था। वहां से लौटते समय दोपहर 3:30 बजे जब वो चरखी गांव की नहर के समीप पहुंचे तो उसकी कार के सामने लावारिस पशु आ गया था। जिसे बचाने के प्रयास में उसकी कार सड़क पर पलट गई थी। हादसे में ललित की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सोनिया, कमलेश और सुनीता घायल हो गई थी। सोमवार सुबह ललित के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद गांव चरखी में सैन्य सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर विधायक सोमवीर सांगवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed