{"_id":"68b6025738baed921c0edbf5","slug":"it-was-decided-to-burn-the-effigies-of-the-government-and-trump-at-the-protest-site-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-143893-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: धरनास्थल पर लिया सरकार और ट्रंप का पुतला जलाने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: धरनास्थल पर लिया सरकार और ट्रंप का पुतला जलाने का निर्णय
Tue, 02 Sep 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए।
बाढड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने अनाज मंडी में धरना जारी रखा। धरने की अध्यक्षता करण सिंह व जय सिंह हंसावास ने की। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता रणधीर ने कहा कि मंगलवार को धरना स्थल पर पीएम मोदी व अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के पुतले जलाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने कपास पर लगने वाले 11 प्रतिशत आयात शुल्क को खत्म करने का निर्णय किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को देश भर के किसानों को उजाड़ने वाला निर्णय बताया है। आयात शुल्क समाप्त होने से कपास की घरेलू कीमत पर सीधा असर पड़ेगा। बाहर से कपास सस्ती कीमतों पर बाजार में आएगी जिससे कपास की कीमतें निश्चित रूप से गिरेंगी। किसानों को और अधिक संकट और कर्ज का सामना करना पड़ेगा। सरकार ने ऐसा कर देश के किसानों के साथ विश्वासघात किया है।
इस मौके सीटू नेता सुमेर सिंह धारणी, मजदूर नेता रोशन लाल, राजकुमार, मास्टर रघबीर, किसान नेता हनुमान दलाल, कामरेड रामपाल सिंह, ब्रह्मपाल, रणधीर, करतार गोपी, नसीब मोद आदि मौजूद रहे।