{"_id":"65bfc29357d910a1420c5adc","slug":"it-rained-intermittently-throughout-the-day-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-113072-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दिनभर परिवर्तनशील रहा मौसम, रुक-रुककर हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दिनभर परिवर्तनशील रहा मौसम, रुक-रुककर हुई बारिश
Sun, 04 Feb 2024 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के परशुराम चौक पर छाए बादल और गुजरते वाहन चालक।
चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार को मौसम परिवर्तनशील रहा। दिन में रुक-रुक बारिश हुई। अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पांच फरवरी को भी बूंदाबांदी के आसार हैं।
रविवार सुबह करीब चार बजे बारिश हुई, जो कुछ देर बाद थम गई। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे धूप खिली। कुछ देर में आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद फिर से धूप खिल गई। इस कुछ देर बाद फिर से आसमान में बादल उमड़ आए। यह स्थिति पूरे दिन बनी रही। रविवार को आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चली। शनिवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान तो रविवार को स्थिर रहा, जबकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से कश्मीर घाटी में हिम की सफेद चादर बिछने लगी है। मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में बादलवाही के साथ बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि चरखी दादरी की बात करें तो अगले एक सप्ताह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है। इस सप्ताह न्यूनतम तापमान फिर से चार डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
गेहूं व सरसों की फसल को फायदा
कृषि विशेषज्ञ डॉ. चंद्रभान की मानें तो दिन में धूप खिलना और बारिश होना फसलों के लिए फायदेमंद हैं। गेहूं व सरसों की फसल को इस मौसम में काफी फायदा पहुंचेगा। बारिश से एकतरफ जहां सिंचाई की बचत होगी तो वहीं धूप खिलने पर पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसका असर सीधे तौर पर फसल के विकास व पैदावार पर पड़ेगा।
सेहत को लेकर न बरतें लापरवाही
डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता का कहना है कि मौसम इस समय परिवर्तनशील है। इस समय सेहत और खान-पान का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इस मौसम में कतई लापरवाही न बरतें। पौष्टिक आहार का सेवन करें और बीमारी के लक्षण नजर आने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
आगामी 7 दिन का संभावित तापमान
तारीख- अधिकतम - न्यूनतम
4 फरवरी-16-11
5 फरवरी-14-7
6 फरवरी-16-7
7 फरवरी-16-7
8 फरवरी-16-6
9 फरवरी-17-5
10 फरवरी-16-4
11 फरवरी-16-4