{"_id":"6ab2e39f9f57b549ee09d9b3","slug":"contaminated-water-has-been-flowing-onto-the-road-for-two-months-silence-from-responsible-departments-has-compounded-the-problem-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-160687-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दो महीने से सड़क पर बह रहा दूषित पानी, जिम्मेदार विभागों की चुप्पी से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दो महीने से सड़क पर बह रहा दूषित पानी, जिम्मेदार विभागों की चुप्पी से बढ़ी परेशानी
Wed, 23 Sep 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
शहर के रोहतक रोड पर दूर तक भरा दूषित पानी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के रोहतक रोड स्थित चंपापुरी गली नंबर-1 में दूषित पानी की निकासी के लिए डाली गई पाइप लाइन टूटने से पिछले करीब दो महीने से मुख्य मार्ग पर दूषित जलभराव बना हुआ है। लगातार जलभराव के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (जनस्वास्थ्य विभाग) को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय वार्ड पार्षद जयसिंह लांबा ने बताया कि करीब दो महीने पहले जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा नई पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया था। इसी दौरान दूषित पानी की निकासी वाली पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद से गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है।
मुख्य सड़क होने के कारण हजारों की संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं। पैदल राहगीरों को दूषित पानी से गुजरना पड़ता है। वहीं वाहनों के गुजरते समय दूषित पानी के छींटे राहगीरों पर गिरते रहते हैं। वार्ड पार्षद ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने जल्द पाइप लाइन की मरम्मत करवाने की मांग की लेकिन नगर परिषद के अधिकारी लोक निर्माण विभाग की मंजूरी नहीं मिलने की बात कह कर टरका देते हैं।
विज्ञापन
सड़क पर हर समय गंदा पानी भरा रहने से पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है और बदबू के कारण लोगों का घरों में बैठना भी मुश्किल हो रहा है।-चंदूलाल, स्थानीय निवासी
दूषित पानी जमा रहने से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है जिससे डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को केवल शिकायतें लेने तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि तत्काल समाधान भी सुनिश्चित करना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।-- प्रवीन कुमार, स्थानीय निवासी
सड़क पर गंदा पानी भरा रहने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कई ग्राहक जलभराव देखकर वापस लौट जाते हैं जिससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोग विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।-- रोशनलाल, स्थानीय निवासी
कई बार बुजुर्ग राहगीर यहां गिरकर घायल हो चुके हैं वहीं स्थानीय लोगों को भी घर आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके का निरीक्षण कर पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत करवाएं और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करें ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही परेशानी से राहत मिल सके।-- रूप राम, स्थानीय निवासी
वर्सन:
हमने सड़क के दूसरी ओर बने नाले तक पाइप पहुंचाने के सड़क को उखाड़ना पड़ेगा, इसके लिए हमने लोक निर्माण विभाग के पास मंजूरी के लिए पत्र भेजा गया है। जल्दी ही मंजूरी मिलने के बाद पाइप लाइन बिछवाने का कार्य करवा दिया जाएगा।-- बख्सीराम सैनी, चेयरमैन नगर परिषद
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (जनस्वास्थ्य विभाग) को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय वार्ड पार्षद जयसिंह लांबा ने बताया कि करीब दो महीने पहले जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा नई पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया था। इसी दौरान दूषित पानी की निकासी वाली पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद से गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन
मुख्य सड़क होने के कारण हजारों की संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं। पैदल राहगीरों को दूषित पानी से गुजरना पड़ता है। वहीं वाहनों के गुजरते समय दूषित पानी के छींटे राहगीरों पर गिरते रहते हैं। वार्ड पार्षद ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने जल्द पाइप लाइन की मरम्मत करवाने की मांग की लेकिन नगर परिषद के अधिकारी लोक निर्माण विभाग की मंजूरी नहीं मिलने की बात कह कर टरका देते हैं।
विज्ञापन
सड़क पर हर समय गंदा पानी भरा रहने से पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है और बदबू के कारण लोगों का घरों में बैठना भी मुश्किल हो रहा है।-चंदूलाल, स्थानीय निवासी
दूषित पानी जमा रहने से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है जिससे डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को केवल शिकायतें लेने तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि तत्काल समाधान भी सुनिश्चित करना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
सड़क पर गंदा पानी भरा रहने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कई ग्राहक जलभराव देखकर वापस लौट जाते हैं जिससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोग विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
कई बार बुजुर्ग राहगीर यहां गिरकर घायल हो चुके हैं वहीं स्थानीय लोगों को भी घर आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके का निरीक्षण कर पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत करवाएं और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करें ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही परेशानी से राहत मिल सके।
वर्सन:
हमने सड़क के दूसरी ओर बने नाले तक पाइप पहुंचाने के सड़क को उखाड़ना पड़ेगा, इसके लिए हमने लोक निर्माण विभाग के पास मंजूरी के लिए पत्र भेजा गया है। जल्दी ही मंजूरी मिलने के बाद पाइप लाइन बिछवाने का कार्य करवा दिया जाएगा।