{"_id":"6830c3bb9eccf498d905d7f4","slug":"irrigation-department-started-work-on-40-crore-rupee-project-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-137494-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 40 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम शुरू दादरी में जलभराव, बाढड़ा में सूखा होगा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 40 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम शुरू दादरी में जलभराव, बाढड़ा में सूखा होगा दूर
Sat, 24 May 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 24 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
गांव घसोला में वाटर वर्क्स तक पानी पहुंचाने के लिए डाली जा रही पाइपलाइन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला सिंचाई विभाग ने किसानों की फसलों को जलभराव से बचाने और बाढड़ा खंड का सूखा दूर करने की परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का दावा है कि मानसून से पहले 30 जून तक 40 करोड़ की परियोजना पर काम पूरा हो जाएगा। योजना के तहत दादरी, बौंदकलां व झोझूकलां खंड के करीब 15 गांवों में पाइपलाइन डाली जाएगी।
हर साल बरसात में जिले की करीब 5 हजार एकड़ जमीन पर जलभराव हो जाता है। इससे किसानों की फसल खराब हो जाती है। इससे किसानों को काफी नुकसान होता है। साथ ही अगली फसल के लिए भी उन्हें पानी सूखने का इंतजार करना पड़ता है। समस्या के स्थायी समाधान की मांग किसान लंबे समय से कर रहे हैं। अब उनकी यह मांग परवान चढ़ी है।
सिंचाई विभाग ने मानसून सीजन शुरू होने से पहले यह परियोजना पूरी करने की योजना बनाई है। इसके तहत भूमिगत पाइपलाइन बिछाकर विभाग नहरों तक मोटी पाइपलाइन के जरिए खेतों से पानी निकासी करेगा। इस परियोजना के लिए विभाग ने मार्च में ही मंजूरी ले ली है।