फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Irregularities in Girdawari report, fake signatures found

गिरदावरी रिपोर्ट में अनियमितताएं, फर्जी मिले हस्ताक्षर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in Girdawari report, fake signatures found
बाढड़ा। गांव काकड़ौली हटठी में खरीफ फसल-2020 में बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई कपास की फसल की गिरदावरी रिपोर्ट में अनियमितताएं सामने आई हैं। उपायुक्त के निर्देश पर एसडीएम ने गिरदावरी रिपोर्ट की जांच की है। एसडीएम की जांच में गिरदावरी रिपोर्ट में कई प्रकार की अनिमियतताएं पाई गई हैं। एसडीएम शंभू राठी ने अपनी एक माह की जांच रिपोर्ट में सारे रिकार्ड की आकलन किया। जांच में संबंधित कृषक, नंबरदार आदि को भी शामिल किया गया। जांच में सामने आया कि गिरदावरी रिपोर्ट में नंबरदार, किसान व अन्य किसी साक्षी आदि के हस्ताक्षर भी फर्जी पाए गए। जांच में एसडीएम ने कृषि, राजस्व विभाग के संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए थे। एसडीएम ने जांच में प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा जारी करवाने के लिए कदम उठाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

आरोप : अधिकारियों ने कार्यालय में बैठकर तैयार की गिरदावरी रिपोर्ट
सतपाल सिंह, बलवान, अजय कुमार, सीताराम, शक्ति पहलवान, बलवान सिंह, सूर्यप्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, सोमबीर सिंह आदि किसानों ने बताया कि साथ लगते गांव को पूरा मुआवजा जारी किया गया है, लेकिन उनके गांव के किसानों के साथ उपेक्षा बरती गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग कर्मचारियों ने फील्ड में नहीं जाकर कार्यालय में बैठकर गिरदावरी रिपोर्ट तैयार की है। इसी वजह से उनके गांव के किसानों को नुकसान के मुआवजा से वंचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed