Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Investigation into 68,000-quintal discrepancy in pearl millet procurement intensifies; records of 50 commission agents submitted to the secretary

Charkhi Dadri News: बाजरा खरीद में 68 हजार क्विंटल के हेरफेर की जांच तेज, 50 आढ़तियों का रिकॉर्ड पहुंचा सचिव के पास

Wed, 04 Nov 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 04 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Investigation into 68,000-quintal discrepancy in pearl millet procurement intensifies; records of 50 commission agents submitted to the secretary
मंडी में फसल बेचने पहुंचे किसानों के ट्रैक्टरों की कतारें। 
चरखी दादरी। बाजरा खरीद में करीब 68,400 क्विंटल के कथित हेरफेर के मामले में जांच तेज हो गई है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने करीब 50 आढ़तियों का रिकॉर्ड सचिव के पास जमा करवा दिया है। अब वीरवार को इस रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। कर्मचारी दिनभर संबंधित आढ़तियों का रिकॉर्ड एकत्रित करने और उसे व्यवस्थित करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

64 आढ़ती जांच के दायरे में हैं। ऐसे में अधिकारियों की जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि बाजरा खरीद में कहां और किस स्तर पर गड़बड़ी हुई है। किस आढ़ती के रिकॉर्ड में कितना अंतर मिला और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। इसका पूरा ब्योरा भी सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन



8.81 लाख क्विटंल की आवक
मार्केट कमेटी की 3 नवंबर तक की बाजरा खरीद रिपोर्ट के अनुसार जिले की तीनों मंडियों दादरी, बाढड़ा और झोझू कलां में कुल 8,81,982 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई है। इसके मुकाबले कुल खरीद 7,17,413 क्विंटल हुई है। इसमें 7,17,343 क्विंटल निजी खरीद और 70 क्विंटल सरकारी खरीद शामिल है। कुल 79,901 क्विंटल बाजरे का उठान लंबित है जबकि 6,37,512 क्विंटल का उठान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादरी मंडी में सबसे ज्यादा आवक
दादरी मंडी में अब तक 4 लाख 83 हजार 392 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। इसमें से 3 लाख 57 हजार 581 क्विंटल की खरीद दर्ज की गई है। मंडी में 3 लाख 05 हजार 84 क्विंटल बाजरे का उठान हो चुका है, जबकि 52,497 क्विंटल उठान के लिए शेष है। इसी प्रकार बाढड़ा मंडी में 2 लाख 5 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई और 1,79,174 क्विंटल की खरीद दर्ज की गई। यहां 1,59,700 क्विंटल का उठान हो चुका है तथा 19,474 क्विंटल शेष है। झोझू कलां मंडी में 1,93,051 क्विंटल बाजरे की आवक के मुकाबले 1,80,658 क्विंटल की खरीद हुई है। यहां 1,72,728 क्विंटल का उठान हो चुका है और 7,930 क्विंटल उठान के लिए बाकी है। उठान के मामले में झोझू कलां मंडी की स्थिति सबसे बेहतर रही है।


एक दिन में पहुंचा 21,228 क्विंटल बाजरा
बुधवार को कुल 21,228 क्विंटल बाजरा मंडियों में पहुंचा। इसमें दादरी मंडी में 4,516 क्विंटल, बाढड़ा में 11,008 क्विंटल और झोझू कलां में 5,704 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। वहीं सीजन के दौरान तीनों मंडियों में कुल 30,925 गेटपास जारी किए गए हैं। एनाम पोर्टल रिपोर्ट में 167 गेटपास के माध्यम से 3,540 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई है।


वर्सन:
आढ़तियों से रिकॉर्ड मांगा गया था। इसके बाद रिकॉर्ड जमा करवाना शुरू कर दिया है। इसकी जांच वीरवार को होगी जिसके आधार पर नोटिस जारी किए जाएंगे। - विजय कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed