फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   invalid cut will be closed

Charkhi Dadri News: मुख्यमार्ग की टूटी ग्रिल बदलेगा विभाग, अवैध कट होंगे बंद

Sat, 07 Dec 2024 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Dec 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
invalid cut will be closed
बस स्टैंड रोड पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग के बीच से गुजरती युवती। संवाद

विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट:
लोहारू चौक से रोहतक फाटक तक लगाई जाएगी 160 फीट लंबी ग्रिल, 18 नवंबर के संस्करण में अमर उजाला ने उठाया था अवैध कट का मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर से गुजरने वाली एकमात्र फोरलेन सड़क पर बने अवैध कट लोक निर्माण विभाग अब बंद करेगा। इसके लिए क्षतिग्रस्त रेलिंग को बदला जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। अधिकारियों को मानें तो लोहारू चौक से लेकर रोहतक फाटक तक करीब 160 फीट लंबी ग्रिल लगाई जाएगी। वहीं, अमर उजाला ने मुख्यमार्ग पर रेलिंग टूटने से बने अवैध कट के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
नवंबर में कोहरा का प्रकोप था। उस दौरान मुख्यमार्ग पर रेलिंग टूटने से बने अवैध कट के चलते हादसों का अंदेशा था। इसके मद्देनजर अमर उजाला ने 17 नवंबर को लोहारू चौक से रोहतक फाटक तक बने अवैध कट का जायजा लिया था। उस दौरान इस मार्ग पर 109 अवैध कट बने मिले थे। अमर उजाला ने कोहरे में काल बन सकते हैं डिवाइडर के अवैध कट...नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का इस ओर ध्यान गया और उन्होंने मुख्यमार्ग की निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करवाई। अधिकारियों की मानें तो 160 फीट लंबी ग्रिल लगने के बाद अवैध कट बंद हो जाएंगे। इसके बाद हादसों का अंदेशा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डिवाइडर की तरफ भी ध्यान देने की जरूरत
बस स्टैंड रोड फोरलेन का निर्माण करीब दस साल पहले हुआ था। उस दौरान ही डिवाइडर बनाया गया था। मानसून सीजन में जलभराव रहने के चलते कई जगहों से डिवाइडर जर्जर हो चुका है। अधिकारियों को इस ओर भी ध्यान देने की जरूरत है।

वर्सन:
लोहारू चौक से लेकर रोहतक फाटक तक करीब 160 फीट लंबाई में ग्रिल लगवाई जाएगी। इसके बाद अवैध कट बंद हो जाएंगे। जल्द ही यह कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-कृष्ण कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

फोटो 24
बस स्टैंड रोड पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर पर लगी रेलिंग। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed