फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Intoxication hollows the body like termites: BK Vasudha

दीमक की तरह शरीर को खोखला करता है नशा : बीके वसुधा

Mon, 10 Feb 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Intoxication hollows the body like termites: BK Vasudha
गांव शीशवाला में झांकी निकालते हुए ब्रह्माकुमारीज। 
चरखी दादरी। नशा दीमक की तरह धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खोखला करता है। इससे व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर होकर भयानक बीमारियों से पीड़ित होने लगता है। ये उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व सरकार की ओर से संयुक्त रूप से चलाए जा रहे मेरा गांव नशामुक्त गांव अभियान के तहत गांव पिचौपा खुर्द व शीशवाला के ग्रामीणों को बीके वसुधा ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


इस दौरान परमात्मा शिव की झांकी व चित्रों के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। नशामुक्त भारत अभियान की संयोजक झोझूकलां सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति ने कहा कि आज का युवा कल का भविष्य है, लेकिन, वह अपनी जवानी को बीड़ी, सिगरेट, शराब, सुल्फा, गांजा, स्मैक आदि विभिन्न प्रकार के नशे की भेंट चढ़ा रहे हैं। नशा हमारे मन की एकाग्रता को नष्ट कर कैंसर जैसी भयानक बीमारियां देता है। अभियान के दौरान नशामुक्ति नाटक का संदेश आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा ने महाशिवरात्रि पर कहा कि परमपिता परमात्मा शिव निराकार स्वयंभू हैं। परमात्मा शिव के दिव्य ज्ञान से हम श्रेष्ठ संस्कार का निर्माण कर नशामुक्त जीवन सहज बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी रितु ने लोगों को नशा छोड़ने की शपथ दिलाई और भारत के नवनिर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। साथ ही राजयोग कर इस समस्या का निदान पाने की अपील की। इस दौरान सोमबीर, पूर्व मुख्य अध्यापक विनोद सांगवान व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed