फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   International Gita Mahotsav had a colorful start, various departments set up stalls and gave information about the schemes.

Charkhi Dadri News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज, विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
International Gita Mahotsav had a colorful start, various departments set up stalls and gave information about the schemes.
 शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय गीता जयं
चरखी दादरी। दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज शुक्रवार को शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में धूमधाम से हो गया। गीत-संगीत से सुसज्जित इस महोत्सव में काफी संख्या में लोग भी पहुंचे। इस दौरान विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया। दर्शकों ने यहां लगाई गई आकर्षक प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन

चरखी दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान मुख्य अतिथि के तौर पर हवन के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उपायुक्त मनदीप कौर ने भी हवन में भाग लिया। इसके बाद सभी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित प्रदर्शनी को देखा। मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का एक-एक स्टॉल पर जाकर अवलोकन किया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, शिक्षा विभाग, पंजाबी महासभा, कृषि विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पतंजलि योग समिति, पशुपालन, समाज कल्याण, नशामुक्ति चेतना समिति, सनातन धर्म सभा व रेडक्राॅस सोसायटी आदि के स्टॉल लगे थे।
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सोमबीर ने कहा कि गीता महोत्सव हमें अपनी जड़ो से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता है। दुनिया के किसी और देश की तुलना भारत से की जाए तो हमारा कोई सानी नहीं है। प्रदेश सरकार ने जिलास्तर पर जो गीता महोत्सव मनाए जाने की परंपरा शुरू की है, उससे लोगों का झुकाव धर्म संस्कृति की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को गीता के उपदेश पर अपने जीवन में कर्म करें और देश के विकास में योगदान दें। भारत के सभी लोग सौभाग्यशाली हैं कि जो उन्हें ऐसे आध्यात्मिक देश में जन्म मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि विभिन्न शिक्षण संस्थानों व गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी है। दो दिन चलने वाले इस महोत्सव के दौरान 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे श्लोकोच्चारण होगा और उसके बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी, फिर दीपदान व आरती होगी। शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। उपायुक्त ने जिले के सभी लोगों से महोत्सव में भाग लेने की अपील की है।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मंच पर सागर ग्लोबल स्कूल, डीआरके स्कूल, मॉडल संस्कृति स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल और गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय सहित दीपक आर्ट ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी। महोत्सव के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने हरियाणवी लोक संस्कृति से ओत-प्रोत नृत्यों की प्रस्तुति पेश की। महोत्सव में आने वाले लोगों का ढोल नगाड़े बजाकर जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में नगरपरिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह, एसडीएम नवीन कुमार, नगराधीश आशीष सांगवान व ओएसडी शुभम भी मौजूद रहे। हवन में सभी अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने आहुति अर्पित की।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed