फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   instructions for construction of 33 KVA sub station

Charkhi Dadri News: अधीक्षक अभियंता ने 33 केवीए सब स्टेशन निर्माण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Sun, 07 Jan 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 07 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
instructions for construction of 33 KVA sub station
चरखी दादरी के 33 केवीए बिजली स्टेशन निर्माण के लिए जगह का मुआयना करते अधीक्षक अभियंता बिजेंद्र
बाढड़ा। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम की पीएंडसी टीम ने कस्बे में 132 केवीए बिजली सब स्टेशन का दौरा कर किया। इस दौरान उन्होंने सब स्टेशन निर्माण कंपनी को अविलंब काम शुरू करने का आदेश दिया। नए 33 केवीए पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए भूमि की पैमाइश करवाई गई और अधिकारियों व निर्माण कंपनी को पारदर्शी तरीके से काम पूरा करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

हिसार से दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम की पीएंडसी शाखा की ओर से 33 केवीए क्षमता का नया बिजली सब स्टेशन बनाया जाना है। हिसार से आए अधीक्षक अभियंता बिजेंद्र लांबा ने शाखा के कार्यकारी अभियंता गौरव, एचवीपीएनएल के कार्यकारी अभियंता राजकुमार शर्मा, सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, ठेकेदार नरेश गर्ग ने जुई रोड स्थित पुराने बिजली घर परिसर का मुआयना किया। टीम ने इससे पहले गांव झोझूकलां, अटेला, सांजरवास बिजलीघरों का भी दौरा किया।
विज्ञापन

- इन भवन का करवाया जाएगा निर्माण
अधीक्षक अभियंता बिजेंद्र सिंह लांबा ने बताया कि ग्रामीण व कृषि क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली देने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। विभाग की नई परियोजना के तहत बाढड़ा में कार्यकारी अभियंता व उपमंडल अधिकारी कार्यालय, झोझूकलां, अटेला कलां, सांजरवास में एसडीओ कार्यालय का निर्माण 12 करोड़ के बजट से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed