{"_id":"64de64e22c1e3f1c7509e672","slug":"installments-of-pm-awas-yojana-stuck-dream-of-own-house-unfulfilled-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-4786-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पीएम आवास योजना की किस्तें अटकी, अपने घर का सपना अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पीएम आवास योजना की किस्तें अटकी, अपने घर का सपना अधूरा
Thu, 17 Aug 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र परिवारों को समय पर नहीं मिल पा रहा है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद नहीं मिलने से लोगों के घरों का निर्माण अधर में लटका हुआ है। कबीर नगर के करीब पंद्रह परिवार किराये के मकानों में रहने को विवश हैं।
पात्र परिवारों ने योजना के तहत मिलने वाली किस्त अटकने के बारे में बताया। शहर के वार्ड 12 स्थित कबीर नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ पाने वाले 6 पात्र परिवारों को अब तक योजना का पूरा लाभ नहीं मिला है। ऐसे में अपने घर में रहने का उनका सपना अधूरा ही है। उनका कहना है कि योजना के तहत पूरी कागजी कार्रवाई करने के बाद भी तीसरी किस्त अब तक नहीं मिली है। पात्र परिवारों के हालात फिलहाल ऐसे बने हैं कि किसी मकान की छत नहीं है तो किसी के शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। कुछ के मकान का तो ढांचा ही अधूरा पड़ा है। इन तमाम स्थितियों में उन्हें किराये के मकान में रहना पड़ रहा है। पात्र परिवारों का कहना है कि करीब 6 माह से उन्हें किस्त का पैसा नहीं मिला है। संवाद
- पात्र परिवारों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
- लगभग 6 माह पहले नगर परिषद से दूसरी किस्त मिली थी। इससे मकान का कुछ कार्य करवाया था। छह माह गुजरने के बाद भी उन्हें तीसरी किस्त नहीं मिली है, जिससे फर्श और चिनाई संबंधी कार्य अधूरा पड़ा है। 50 हजार रुपये की तीसरी किस्त मिलने पर ही काम आगे बढ़ा पाएंगे।
विज्ञापन
-भीम सिंह, वार्ड 12
- तीन साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। काफी चक्कर लगाने के बाद उसने मकान संबंधी दस्तावेज पूरा किए और उसका नाम लिस्ट में भी आया। मकान के लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि मंजूर हुई थी, लेकिन अभी तक दो ही किस्त मिली हैं।
- कृष्ण कुमार, पीएमएवाई पात्र
- योजना के तहत मकान का आधा निर्माण कार्य कर लिया है, लेकिन तीसरी किस्त नहीं मिलने से छत नहीं डाल पाए हैं। कई माह से ये काम अधर में लटका हुआ है। नगर परिषद के चक्कर काटने पर भी समाधान नहीं हुआ। मजबूरीवश परिवार के साथ किराये पर मकान लेकर रहना पड़ रहा है।
-कमला देवी, वार्ड 12
- तीसरी किस्त नहीं मिलने से मकान में फर्श का कार्य लटका हुआ है। तीसरी किस्त लेने के लिए पति कई बार नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनको तीसरी किस्त का लाभ नहीं मिल पाया है। मकान का निर्माण कार्य अधर में लटकने से पूरा परिवार परेशान है।
-मीनाक्षी देवी, वार्ड-12
- 1200 से अधिक आए थे आवेदन, 287 को मिली स्वीकृति
पड़ताल में सामने आया कि योजना के तहत नगर परिषद के पास करीब 1200 आवेदन आए थे। इनमें से 287 आवेदन ही स्वीकृत किए गए। इनमें से भी 160 पात्रों को तीनों किस्त जारी हुई हैं जबकि 127 आवेदकों की पहली, दूसरी और तीसरी किस्त लंबित पड़ी है।
पीएमएवाई के पात्र आवेदकों के खातों में जल्द ही बाकी किस्त जारी कर दी जाएगी। अधिकारियों के संज्ञान में ये मामला लाया जा चुका और इसका जल्द ही समाधान हो जाएगा।
- बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद चरखी दादरी।