{"_id":"6781ecd2a4df891fe70a86ad","slug":"indefinite-strike-on-dismissal-of-hkrn-personnel-from-13th-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-129652-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एचकेआरएन कर्मियों को सेवामुक्त करने पर अनिश्चितकालीन धरना 13 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एचकेआरएन कर्मियों को सेवामुक्त करने पर अनिश्चितकालीन धरना 13 से
Sat, 11 Jan 2025 12:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:10 PM IST
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी यूनियन नेता।
चरखी दादरी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की आम बैठक जिला सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में संपन्न हुई। यूनियन नेता सुरेंद्र फौजी ने बताया कि बैठक में कहा गया कि एचकेआरएन के कर्मचारियों को सेवामुक्त किया जा रहा है। यह सरासर गलत है। इसके चलते कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान सतबीर सरोहा ने कहा कि सरकार एक तरफ तो एचकेआरएन कर्मचारियों को 58 वर्ष की जॉब गारंटी दे रही है, वहीं, अब इन कर्मचारियों को पदमुक्त कर रही है। यह कर्मचारी हितों के विरोध में है। संगठन सरकार से मांग करता है कि इस तुगलकी पत्र को वापस लिया जाए।
बैठक में निर्णय लिया कि 13 जनवरी से कार्यकारी अभियंता लोहारू जल सेवा मंडल व मैकेनिकल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार ही होगी। बैठक में संजीत धवन, मैकेनिकल प्रधान जगदीप, बौंदकलां प्रधान दीपक, सचिव बिजेंद्र, अशोक, चेयरमैन आनंद शर्मा, जिला सचिव नवदीप, प्रदीप, श्यामसुंदर व उपप्रधान संजय उपस्थित रहे।

रामकुमार। - फोटो : रामकुमार। संवाद
विज्ञापन