फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Indefinite strike of Revenue Patwari and Kanungo continues

सरकार को लोगों की परेशानियों से सरोकार नहीं : रामभगत

Wed, 24 Jan 2024 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 24 Jan 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Indefinite strike of Revenue Patwari and Kanungo continues
चरखी दादरी। किला मैदान में राजस्व पटवारी एवं कानूनगो का बेमियादी सांकेतिक धरना बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान एसोसिएशन के जिला प्रधान कुलबीर सांगवान के बड़े भाई मास्टर धर्मबीर के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण किया गया। धरने की अध्यक्षता जिला उपप्रधान रविंद्र शर्मा और तहसील बाढड़ा प्रधान रामभगत ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

प्रधान रामभगत ने कहा कि 22 दिन बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा हठधर्मिता दिखाई जा रही है। उनकी वाजिब मांगों पर कोई सकारात्मक संज्ञान सरकार की तरफ से नहीं लिया गया है। सरकार को लोगों को कई दिन से हो रही परेशानियों से भी कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार पटवारी और कानूनगो मांगों को मनवाए बिना पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों के अनुपालन में सरकार द्वारा क्रियान्वयन नहीं किया गया तो एसोसिएशन आंदोलन को और अधिक तेज करने पर मजबूर हो जाएगी। इस आंदोलन को कई संगठनों का समर्थन मिलता जा रहा है। धरने पर पूर्व सरपंच जोरावर सिंह चरखी, ओमप्रकाश, विजय लांबा, यशपाल सांगवान, कुलबीर छिल्लर, जिला सचिव प्रतीक जांघू, जिला सहसचिव जोगेंद्र कलकल, संजय शर्मा, रघबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed