फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Incomplete construction of four minors will be completed, grant of 1.40 crores

चार माइनरों का अधूरा निर्माण होगा पूरा, 1.40 करोड़ की मिली ग्रांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Incomplete construction of four minors will be completed, grant of 1.40 crores
चरखी दादरी। माइनर की कमी के चलते नहरी पानी की कमी झेल रहे बाढड़ा हलके के कई गांवों तक नहरी पानी पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। सालों से अधूूरे पड़े चार माइनर के निर्माण को पूरा करवाने के लिए सरकार ने सिंचाई विभाग को एक करोड़ 40 लाख रुपये की ग्रांट जारी कर दी है। हलका विधायक नैना चौटाला ने तुरंत प्रभाव से अधूरे निर्माण को पूरा करने निर्देश दे दिए है। पानी की किल्लत झेल रहे बाढड़ा हलका के लोगों के लिए यह राहत की खबर है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बाढड़ा हलके के विभिन्न गांवों में जल आपूर्ति करने वाली गुडाना माइनर और शीशवाला माइनर का निर्माण वर्षों से अधूरा छूटा हुआ था। जिस कारण टेल पर स्थित गांवों में पानी की भारी किल्लत बनी हुई थी। ग्रामीण लगातार माइनर का निर्माण पूरा करने की मांग कर रहे थे जो परवान नहीं चढ़ पाई थी। विधायक नैना चौटाला के सामने भी ग्रामीणों ने यह समस्या रखते हुए माइनर के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को प्रपोजल व एस्टीमेट तैयार करवाकर मुख्यालय भिजवाए थे। इन्हें स्वीकृति देने के साथ सरकार ने एक करोड़ 40 लाख रुपये की ग्रांट जारी कर दी है।
विज्ञापन

इन माइनरों की बढ़ेगी लंबाई
सिंचाई विभाग द्वारा जारी बजट में गुडाना माइनर, शीशवाला माइनर और साहुवास माइनर की लंबाई को टेल तक बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा दूधवा माइनर में आरसीसी पाइप लाइन लगाने के अधूरे कार्य को भी पूरा किया जाएगा और इसके लिए भी बजट जारी हो चुका है। आरसीसी लाइन के जरिये गांव के जलघर व तालाब तक आसानी से पानी पहुंच पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
माइनरों के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने बजट जारी कर दिया है। अब जल्द से जल्द धरातल पर सिंचाई विभाग काम शुरू करवा देगा और इसके बाद इन गांवों में बनी पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।
नैना चौटाला, विधायक, बाढड़ा हलका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed