{"_id":"67b6c07d98b0b55d5c048fcc","slug":"income-tax-department-has-been-camping-in-charkhi-dadri-for-52-hours-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 52 घंटे से चरखी दादरी में आयकर विभाग का डेरा, माइनिंग जोन के बाद अब ऑयल मिल में पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 52 घंटे से चरखी दादरी में आयकर विभाग का डेरा, माइनिंग जोन के बाद अब ऑयल मिल में पहुंची टीम
Thu, 20 Feb 2025 11:31 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:31 AM IST
सार
वीरवार सुबह सीआरपीएफ जवानों के साथ पहुंची आयकर विभाग की टीम ने एक ऑयल मिल में भी दबिश दे दी।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम पिछले 52 घंटों से चरखी दादरी जिला में डेरा डाले हुए है। मंगलवार सुबह 7 बजे से अटेला कलां जोन स्थित माइनिंग कंपनी में जांच चल रही है जबकि वीरवार सुबह दो गाड़ियों में सवार टीम ने शहर के चिड़िया रोड स्थित ऑयल मिल में दबिश दी। इतना ही नहीं टीम मालिक के प्रतिष्ठान पर भी पहुंची।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली से मंगलवार सुबह आयकर विभाग की 22 सदस्यीय टीम दादरी पहुंची थी। टीम माइनिंग कंपनी के कार्यालय समेत मालिकों के प्रतिष्ठानों और उनके रिश्तेदार के यहां भी पहुंची। इतना ही नहीं मंगलवार सुबह से ही टीम अटेला कलां माइनिंग जोन में डेरा डाले हुए है। वहीं, वीरवार सुबह सीआरपीएफ जवानों के साथ पहुंची आयकर विभाग की टीम ने एक ऑयल मिल में भी दबिश दे दी।
विज्ञापन
इसके साथ ही टीम ऑयल मिल मालिक के चंपापुरी स्थित प्रतिष्ठान पर भी पहुंची। हालांकि टीम के किसी सदस्य ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। टीम ऑयल मिल के अंदर और मालिक के प्रतिष्ठान पर जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन